*अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति आवेदन की तृतीय संशोधित समय-सारिणी जारी*

*एटा 12 नवम्बर 2026(सू0वि0)।* जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी यश कुमार वर्मा ने अवगत कराया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पूर्वदशम् (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग को छोड़कर) के छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन आवेदन हेतु तृतीय संशोधित समय-सारिणी जारी कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि संशोधित समय-सारिणी के अनुसार पूर्वदशम् (कक्षा 9-10) छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत नवीनीकरण हेतु ऑनलाइन आवेदन दिनांक 12 नवम्बर 2026 से 20 नवम्बर 2026 तक तथा नवीन आवेदन दिनांक 12 नवम्बर 2026 से 17 नवम्बर 2026 तक किए जा सकेंगे।
उक्त योजना के विस्तृत दिशा-निर्देश एवं संशोधित समय-सारिणी विभागीय वेबसाइट https://scholarship.up.gov.in/ पर उपलब्ध है। उन्होंने जनपद के समस्त पात्र छात्र-छात्राओं से अपील की है कि निर्धारित समयावधि में अपना ऑनलाइन आवेदन पूर्ण करना सुनिश्चित करें। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, एटा में संपर्क किया जा सकता है।












