WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

बिलासपुर : सिरगिट्टी बायपास रोड पर पुल का चौड़ीकरण मात्र 10 फीट, जनता में आक्रोशBMF News

भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल)

BMF NEWS NETWORK

हर कदम सच के साथ | जनता की आवाज

 

*आज दिनांक 5 नवंबर 2026, गुरुवार*

 

*बिलासपुर : सिरगिट्टी बायपास रोड पर पुल का चौड़ीकरण मात्र 10 फीट, जनता में आक्रोश*

 

*बिलासपुर -* बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी बायपास रोड पर नया पुल बनाया जा रहा है, लेकिन पुल का चौड़ीकरण दोनों तरफ से मात्र 10-10 फीट ही किया जा रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों और वाहन चालकों में भारी नाराजगी है।

 

इस रोड पर रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। सिरगिट्टी बायपास से लेकर लाल खदान तक यह रोड बिलासपुर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है। इसके बाद भी नया पुल मात्र 10 फीट ही बढ़ाया जा रहा है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब चौड़ीकरण हो ही रहा है तो कम से कम दोनों तरफ से 15-15 फीट बढ़ना चाहिए था, ताकि आने वाले समय में जाम की समस्या खत्म हो। मात्र 10 फीट बढ़ाने का क्या मतलब है?

 

जब इस संबंध में मौके पर मौजूद सुपरवाइजर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि “ऐसे ही चल रहा है।” यह जवाब सुनकर लोग और भड़क गए।

 

गौरतलब है कि यह रोड बहुत पुरानी है। 2018 में बनकर तैयार हुई थी। उस समय रोड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त थी और डामरीकरण भी 2018 में ही हुआ था। 8 साल बाद भी रोड की स्थिति जस की तस है, और अब पुल का काम भी आधा-अधूरा किया जा रहा है।

 

जनता की मांग है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले और पुल का चौड़ीकरण दोनों तरफ से कम से कम 15-15 फीट किया जाए, ताकि हजारों वाहन चालकों को राहत मिल सके।

 

*क्या प्रशासन इस पर ध्यान देगा? या फिर 10 फीट के पुल पर ही जनता को चलना पड़ेगा?*

 

भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) छत्तीसगढ़

रिपोर्टर – गोपाल साहू, बिलासपुर

9144444831 / 8871398100

Leave a Comment