WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

संगठनात्मक मजबूती और डिजिटल विस्तार पर जोर, सतेशगढ़ में विहिप-बजरंग दल की बैठक संपन्नBMF News

मिर्जापुर से बिजेंद्र बहादुर की खास रिपोर्ट।

 

 

संगठनात्मक मजबूती और डिजिटल विस्तार पर जोर, सतेशगढ़ में विहिप-बजरंग दल की बैठक संपन्न

 

सतेशगढ़ (चुनार)। संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के लिए तैयार करने तथा संगठन के विस्तार को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल जिला चुनार की सतेशगढ़ प्रखंड इकाई की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ श्रीराम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

बैठक में मुख्य अतिथि श्री रामनरेश जी की उपस्थिति रही। मुख्य वक्ता जिला संगठन मंत्री सुरेश सनातन ने संगठन की भावी कार्ययोजना, आगामी कार्यक्रमों एवं विभिन्न अभियानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगठन के निर्धारित उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, आपसी समन्वय और समर्पित कार्यशैली आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने का आह्वान किया।

बैठक का एक महत्वपूर्ण पक्ष संगठन के डिजिटल विस्तार और हितचिंतक अभियान को प्रभावी बनाने पर केंद्रित रहा। विहिप के जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख अभिजीत जी ने विहिप कनेक्ट एप के माध्यम से संचालित कार्यों की जानकारी देते हुए विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एप के उपयोग एवं अभियान से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी देकर डिजिटल माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षित किया।

बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अवधेश जी ने की। इस अवसर पर जिला संयोजक अर्जुन मौर्य,प्रखंड मंत्री सम्पूर्णानन्द जी, सहमंत्री अमित जी, विहिप कार्यकर्ता राजेंद्र जी, समाजसेवी अंजुल जी, प्रखंड संयोजक सुधांशु सिंह एवं शुभम विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment