WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मारहरा में रोजगार मेले का विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी ने फीता काटकर किया शुभारंभ

*मारहरा में रोजगार मेले का विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी ने फीता काटकर किया शुभारंभ*

 

*2 हजार पदों पर नौकरी का मौका, इंटरमीडिएट, आईटीआई, स्नातक और कृषि स्नातक पास युवा ले सकेंगे हिस्सा*

 

 

 

एटा । जनपद एटा के कस्बा मारहरा स्थित कल्याणी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में गुरुवार को विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का शुभारंभ हुआ। मेले में कंपनियां करीब 2 हजार पदों पर युवाओं का चयन करेंगी।

 

क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद विधायक और कॉलेज प्रबंधक विजय प्रकाश यादव ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर कार्यक्रम शुरू किया।

 

मेले में इंटरमीडिएट, आईटीआई, स्नातक और कृषि में स्नातक पास अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। कंपनियों के प्रतिनिधि अभ्यर्थियों की पढ़ाई और क्षमता के आधार पर चयन करेंगे।

 

विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसर देना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील की।

 

कल्याणी एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन विजय प्रकाश यादव ने बताया कि मेले का आयोजन युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए किया गया है।

 

इस दौरान मंडलाध्यक्ष मुकेश राजपूत, इलियास कुरैशी, सतेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार और कॉलेज का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Comment