कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन एटा में शोक सभा आयोजित
एटा, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन एटा में शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में बार एसोसिएशन एटा के सम्मानित सीनियर सदस्य कुंवर शकील अहमद एडवोकेट का आज प्रातः अलीगढ़ मेडीकल कॉलेज में ऑपरेशन के बाद अटैक पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन पर कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा एडवोकेट/महासचिव राजीव शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में शोक सभा कर सैकड़ों अधिवक्ताओं ने दो मिनिट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया।
उनके पैतृक गांव फिरोजपुर सिलोनी मारहरा पहुंचे अधिवक्ताओ ने
निधन के कारण की जानकारी उनके परिजनों व पुत्र सोनू व दानिश ने दी , उनके आवास फिरोजपुर सिलोनी में उनके अंतिम दर्शन के दौरान हुई। अंतिम दर्शन करने पहुंचे अधिवक्ता पंकज कुमार उपाध्याय एडवोकेट, लोकेंद्र बाबू एडवोकेट,देवेन्द्र कुमार लोधी एडवोकेट, संतोष यादव एडवोकेट, ब्रजमोहन एडवोकेट, नेकसे लाल, संतोष कुमार आदि अधिवक्ता जनाजा में शामिल हुए।
















