WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

डीएम के निर्देश पर एसडीएम व एसीएमओ ने सील किया फर्जी रूप से संचालित मारहरा का बी.एस. मेडिकल कॉलेज , रिपोर्ट जगदीश कुमार

डीएम के निर्देश पर एसडीएम व एसीएमओ ने सील किया फर्जी रूप से संचालित मारहरा का बी.एस. मेडिकल कॉलेज

———————————-

एटा ! आज गुरुवार को जिलाधिकारी एम. अनमोली एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद के निर्देशन में उप जिलाधिकारी सदर श्वेता सिंह एवं तहसीलदार सदर नीरज वार्ष्णेय तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आर.एम. तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी सदर संकल्प दीप कुशवाह , प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमान सिंह, सचिन यादव की टीम द्वारा कोतवाली मारहरा क्षेत्र के अंतर्गत फर्जी रूप से संचालित बी.एस. मेडिकल कॉलेज को सील करने की कार्रवाई की गई है ! बताते चलें कि उपरोक्त बी.एस. मेडिकल कॉलेज में फर्जी तरीके से बीएएमएस एवं नर्सिंग तथा पैरामेडिकल डिप्लोमा कोर्सेज के नाम पर धोखाधड़ी करके शिक्षित युवाओं के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की गई है ! जिस संदर्भ में कोतवाली मारहरा में मुकदमा भी दर्ज किया गया है तथा पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है । ज्ञातव्य हो के सर्वोच्च न्यायालय ने भी उपरोक्त मेडिकल कॉलेज की फर्जी गतिविधियों पर संज्ञान लेकर अपनी कठोर टिप्पणी की है !

Leave a Comment