*थाने का CCTV कैमरा बंद मिला तो पुलिस को भारी पड़ सकता है !!* इलाहाबाद हाईकोर्ट ⚖️ का महत्वपूर्ण फैसला !! क्या पुलिस किसी व्यक्ति को थाने बुलाकर पूछताछ करे और बाद में उसकी हिरासत से इनकार कर दे, तो CCTV फुटेज का न होना पुलिस के लिए बचाव बन सकता है ? इलाहाबाद हाईकोर्ट ने Raghvendra Dubey बनाम State of U.P. (23.09.2026) में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 🔹 थाने के CCTV कैमरे 24×7 चालू रहने चाहिए। 🔹 CCTV खराब होने पर SHO को General Diary (GD) में इसकी एंट्री करनी होगी। 🔹 CCTV बंद रहने के दौरान थाने लाए गए प्रत्येक व्यक्ति का विवरण GD में दर्ज करना होगा। 🔹 पूछताछ के बाद रिहा किए गए व्यक्ति की रिहाई का समय और उसे किसके सुपुर्द किया गया, इसका रिकॉर्ड रखना होगा। 🔹 इन निर्देशों का पालन न होने पर भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA), 2023 की धारा 119(g) के तहत पुलिस के विरुद्ध प्रतिकूल अनुमान लगाया जा सकता है। इस मामले में हाईकोर्ट ने अवैध हिरासत के 24 घंटे के लिए ₹10,000 मुआवजा भी दिलाया तथा गिरफ्तारी निरस्त कर दी। 📌 अधिवक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण : अवैध हिरासत के मामलों में CCTV फुटेज, GD Entry, Arrest Memo और रिहाई के रिकॉर्ड की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो सकती है।
















