WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने सोमवार को ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था के तहत स्थापित सीसीटीवी कैमरों एवं उनके बैकअप की जांच की, जो सही एवं क्रियाशील पाया गया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को वेयरहाउस परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थित एवं सुरक्षित रखा जाए।

उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का प्रत्येक माह नियमित निरीक्षण किया जाता है, ताकि सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप बनी रहें।

निरीक्षण के दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जगरूप सिंह पटेल, सीओ चकबंदी, डूडा अधिकारी श्री सुधांशु शेखर शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment