*एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, थाना जैथरा पुलिस द्वारा जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे 15,000 रुपए के इनामिया अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस नाल में फंसा हुआ तथा 04 खोखा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार।*
*घटना का विवरण -:*
दिनाँक 20.09.2026 को वादी द्वारा थाना जैथरा पर लिखित तहरीर दी गई कि 19.11.2026 की शाम को ग्राम ढकपुरा में विपक्षीगण से पानी लगाने को लेकर आपस में झगड़ा हो गया था। जिसके बाद 19/20.09.2026 की रात्रि में विपक्षीगण द्वारा गाली देते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जिसमें आशु पुत्र नरेंद्र सिंह ग्राम ढकपुरा थाना जैथरा की आंख में गोली लग गई। इस संबंध में थाना जैथरा पर मुअसं0- 313/2026 धारा -191(2), 191(3), 190, 352, 351(3), 109(1), 61(2)(क), 117(3) बीएनएस बनाम रघुवीर सिंह अन्य 07 नामजद पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण* – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुअसं0- 313/2026 धारा -191(2), 191(3), 190, 352, 351(3), 109(1), 61(2)(क), 117(3) बीएनएस में वांछित 15000 के इनामिया अभियुक्त रामजीलाल पुत्र अभिलाख निवासी ग्राम ढकपुरा थाना जैथरा जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस नाल में फंसा हुआ तथा 04 खोखा कारतूस की बरामदगी के आधार पर धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*नोट – मुकदमा उपरोक्त में 05 लोगों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।*
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-*
1- रामजीलाल पुत्र अभिलाख निवासी ग्राम ढकपुरा थाना जैथरा जनपद एटा।
*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-*
1- थानाध्यक्ष श्री सुनील कुमार वर्मा
2- रि0का0 रोबिन
3- रि0का0 सुभाष चंद्र
4- म0का0 संध्या















