WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

18 साल से लापता संग्रह अमीन धर्मप्रकाश, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

18 साल से लापता संग्रह अमीन धर्मप्रकाश!

 

आगरा, 23 नवम्बर। राज्य कर विभाग में तैनात संग्रह अमीन धर्मप्रकाश पिछले 18 वर्ष से लापता हैं। फरवरी 2008 से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे अमीन को विभाग ने अंतिम नोटिस जारी कर 25 नवंबर तक उपस्थित होकर पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उपस्थित न होने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विभाग के अनुसार, धर्मप्रकाश एक फरवरी, 1992 को संग्रह अमीन के पद पर तैनात हुए थे। उन्होंने अंतिम बार फरवरी 2008 में वेतन आहरित किया था। इसके बाद से उनकी उपस्थिति दर्ज नहीं है।

विभाग ने पहले नोटिस संख्या-597 दिनांक 04.11.2026 जारी कर उन्हें 10 नवंबर 2026 को उपस्थित होने को कहा था, लेकिन सेवा पुस्तिका में दर्ज पते नगला खेरिया (कमाल खाँ) पर वह नहीं मिले।

इसके बाद सहायक आयुक्त, राज्य कर खण्ड-3 आगरा ने अंतिम नोटिस जारी किया है। निर्देश के अनुसार धर्मप्रकाश को 25 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे या इससे पूर्व किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय अवधि सुबह 10 से शाम 5 बजे तक जयपुर हाउस, राज्य कर भवन खण्ड-3, कमरा नं. 14 में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर तथ्यों सहित अपना पक्ष रखना होगा।

सहायक आयुक्त ने बताया कि बिना सूचना के निरंतर लापता रहना कर्मचारी आचरण नियमावली का स्पष्ट उल्लंघन है। निर्धारित समय पर उपस्थित न होने पर माना जाएगा कि उन्हें कुछ नहीं कहना है और वह किसी भी विभागीय कार्रवाई के लिए स्वयं उत्तरदायी होंगे।

Leave a Comment