WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

20 लाख रुपये की ठगी का आरोप, रकम वापस मांगने पर युवक को जान से मारने की कोशिश; न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा एडवोकेट

20 लाख रुपये की ठगी का आरोप, रकम वापस मांगने पर युवक को जान से मारने की कोशिश; न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

 

एटा। जनपद में धोखाधड़ी और जानलेवा हमले का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि मारहरा रोड़ निवासी युवक शिवम यादव के साथ करीब 20 लाख रुपये की ठगी की गई। जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए जानलेवा हमला करने का प्रयास किया।

पीड़ित युवक शिवम यादव का आरोप है कि उनकी बहन के जेवरात गांव दुडिया, मिरहची निवासी उपेन्द्र यादव के माध्यम से मारहरा के राहुल भारद्वाज सर्राफ के यहां गिरवी रखे हुए थे।

जेवरात छुडा़ने के लिए पीड़ित शिवम अपनी बहन से 10 लाख रुपए लेकर उपेंद्र के साथ 28 जुलाई को राहुल भारद्वाज के यहां पहुंचा तो उससे कहा कि रुपए जमा कर दो, अपने जेबरात का हिसाब बनाकर तुम्हें दे देंगे। जिसके बाद पीड़ित शिवम फिर 31 जुलाई को उपेन्द्र यादव के साथ राहुल सर्राफ के यहां पहुंचा और 10 लाख रुपए देकर हिसाब दिखाने को कहा तो राहुल सर्राफ ने हिसाब दिखाने और जेवरात लौटाने से मना कर दिया, जिसके बाद मामले को लेकर कहासुनी हुई तो पीड़ित को धमकाते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा, जिसके बाद उसे शक हो गया कि राहुल सर्राफ और उपेन्द्र यादव दोनों मिले हुए हैं।

31 जुलाई की शाम को राहुल सर्राफ और उपेन्द्र यादव पीड़ित शिवम यादव के घर पहुंचे वहां उपेंद्र और राहुल ने शिवम यादव के गले में गमछा डालकर उसे मारने का प्रयास किया, चीख-पुकार सुनकर घर में मौजूद बहन उसे बचाने के लिए दौड़कर आई, उसके साथ भी मार-पीट करने लगे, इसी दौरान उपेन्द्र के बेटे ने तमंचा निकाल गोली मारने का प्रयास किया लेकिन तमंचा नहीं चला तो तमंचे से मुंह पर जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया, बहन की चीख-पुकार सुनकर रास्ते से गुजर रहे कई लोग घर में आ गए, तो आरोपी धमकी देते हुए वहां से भाग गए।

पीड़ित ने मामले में देहात कोतवाली पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की, लेकिन सुनवाई न होने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है।

Leave a Comment