ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का जिला सम्मेलन 25 दिसंबर को होगा
संगठन की बैठक में सर्वसम्मति से लिया निर्णय, पुराने सदस्यों का नवीनीकरण और नए पत्रकारों को जोड़ा
आगरा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील सदर की रविवार को आगरा-जगनेर रोड स्थित मलपुरा क्षेत्र के गांव गामरी के एसएस एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से आगामी 25 दिसंबर को संगठन का जिला सम्मेलन आयोजित कराने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन की तैयारियों और संगठन की मजबूती को लेकर भी चर्चा की गई।
बैठक में सदस्यता अभियान चलाकर पुराने सदस्यों की सदस्यता का नवीनीकरण किया गया, जबकि कई नए पत्रकारों ने भी संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पत्रकारों की एकजुटता, संगठन के विस्तार और पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विष्णु सिकरवार, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कमल बिहारी मुखिया, जिला कोषाध्यक्ष शिवम सिकरवार, तहसील अध्यक्ष सदर देवेश शर्मा, सुमित गर्ग, चौबसिंह सक्सेना, जय सिंह सोलंकी, मोहित लवानियां, बीके सक्सेना, शेखर पंडित, पवन कुशवाह, कन्हैया लाल दुबे, संजय प्रजापति, योगेंद्र चौधरी, ब्रजकिशोर शर्मा, जुगल किशोर, देवेंद्र नरवार, देवेश भगौर और रवेंद्र लवानियां सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
















