WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने अर्पित किया अर्घ्य,सुबह अर्घ्य देकर अनुष्ठान होगा पूरा, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने अर्पित किया अर्घ्य,सुबह अर्घ्य देकर अनुष्ठान होगा पूरा

 

 

 

गड़वार(बलिया)

जय हो सुरज बाबा की..दोहाई दीना नाथ..आपन अर्घ्य स्वीकार करीं देवता।आ पूरा करी मनसा हमार। इस आराधना के साथ छठ व्रती महिलाओं ने छठ घाटों पर रविवार की शाम को अस्ताचलगामी सूर्य का विधिवत पूजन-अर्चन के बाद अर्घ्य अर्पित किया। धरती के कण-कण को अपनी दीप्ती और ऊर्जा से ओतप्रोत करने वाले भगवान भास्कर की उपासना का महापर्व छठ क्षेत्र में आस्था और अद्वितीय हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सिर पर दउरा रख पुरुष आगे-आगे व पीछे परिवार की महिलाएं छठ मइया की गीत गाते हुए चलीं। जलते हुए दीपक को हाथों की ओट दिए महिलाओं की टोलियां बच्चों व बड़े बुजुर्गो के साथ “कांचहि बांस के बहंगिया,बहंगी लचकत जाए… जैसे परंपरागत मंगल गीत हर ओर सुनाई दिए। निर्जला व्रत के बाद श्रद्धालुओं ने अंजुरी से अंजुरी जोड़ कर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को प्रथम अर्घ्य समर्पित किया। डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर जब श्रद्धालुओं की भीड़ लौटने लगी तो लगा मानो जन सैलाब उमड़ पड़ा हो। तीन दिवसीय पर्व के बाकी अनुष्ठान सोमवार की सुबह होंगे, कोसी भरने को लेकर रात भर घरों में महिलाएं जगी रहीं।आंगन और चौबारे देर रात तक मंगल गीतों से गूंजते रहे। पर्व का समापन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा। क्षेत्र के गड़वार,महाकरपुर,हरिपुर,बभनौली, दामोदरपुर,त्रिकालपुर,झंगहीं,शाहपुर, जनऊपुर आदि जगहों पर तालाब और सरोवरों पर बन छठ घाट को आकर्षक रूप से सजाया गया। घाट किनारे महिलाओं ने बेदी सजाई और चार गन्ने खड़े कर घेरा बनाया। कलश में गंगाजल भर उस पर दीप जलाया गया। सूप- डलिया को जल स्पर्श कराया।

Leave a Comment

सोनभद्र-मिर्जापुर-चंदौली-वाराणसी में भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी की मुहिम से मचा हड़कंप, गांव-गांव से आ रहीं गुप्त सूचनाएं, कई ठिकानों पर ताला, जल्द होगा वीडियो सबूत के साथ धमाकेदार खुलासा!