WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

उत्तर प्रदेश की ‘बदनाम जेलों, में अंबेडकर नगर और सुल्तानपुर का नाम सुर्खियों में रहता है B M F News

*उत्तर प्रदेश की ‘बदनाम जेलों, में अंबेडकर नगर और सुल्तानपुर का नाम सुर्खियों में रहता है !*
—————————————–
माना की जेल कोई घूमने टहलने मौज मस्ती करने और पर्यटन की जगह नहीं है।
जहां अपने प्यारे बाल बच्चों को लेकर छुट्टी मनाने जाया जा सके।
जेल अपराधियों को सुधारने और उनके द्वारा किए गए अपराध के बाबत सज़ा काटने की एक माकूल जगह है।
जहां घातक से घातक अपराधी भी कई बार सुधर जाते हैं ।
और कई बार शरीफ लोग भी ‘विधि की भूल, अथवा नाजायज तरीके से जेल जाकर शातिर अपराधियों के ‘सरगना, और सरकार के लिए सर दर्द तक बन जाते हैं।
पुराने समय की जेलों और काला पानी के किस्से साधारण इंसानों के रोंगटे खड़े कर देते हैं।
जहां अपनों से बिछड़ने का ग़म और खाली जिंदगी जीने पर केवल रोक ही नहीं होती बल्कि घुट घुट कर उम्र तिल तिल करके कटती रहती है ।
परिवार के बीच की सुख शांति तरक्की तथा ‘जीवन का आनंद, जेल जाकर समाप्त हो जाता है!
त्योहार केवल स्वप्न जैसे प्रतीत होते हैं और सोने जागने से लेकर जिंदगी जीने का सारा तरीका जेल के नियमों के अधीन हो जाते है।
खुली हवा खुली धूप और स्वतंत्र रूप से सरेआम टहलकर अभिव्यक्ति की आजादी का मौका छीन लेती हैं जेल की जिंदगी ।
कोई अपराधी कई महीने बाद जब पैरोल पर बाहर आता है तो उसे बाहर की दुनिया बहुत हसीन और स्वप्निल दिखाई देने लगती है।
स्वस्थ समाज की रचना में शरीफ़ जीवन जीने वालों के लिए जेल अपराधियों को अपनी गिरफ्त में रखकर,
कानून पसंद और मर्यादित जिंदगी जीने वालों के लिए एक वरदान के रूप में कार्य करती है।
क्योंकि समाज विरोधी व्यक्ति, अपराधी और दहशत गर्दो की जगह जेल में ही होनी चाहिए।
जिसके लिए संविधान ने व्यापक और गंभीर व्यवस्था दे रखा है।

*किंतु आधुनिक परिवेश में अपने पद और गरिमा का दुरुपयोग करने वाले जेल के अधिकारियों और कर्मचारी की तानाशाही भरी कार्यशैली और ईश्वर से भी ना डरने वाली घृणित आदत के चलते….*
जेल की प्रताड़ना से आजिज जाकर तमाम बार जेलों में नाजायज मौतें हो जाती हैं ।
कई बार कैदियों को राजनीतिक साजिश या किन्ही अन्य कारण के चलते उन्हें इतना शारीरिक प्रताड़ना दी जाती है कि वे दम तोड़ देते हैं ।
या वहां की व्यवस्था और आए दिन मारपीट, शारीरिक उत्पीड़न से अजीज आकर थका हुआ कैदी जिंदगी के बदले मौत गले लगाना बेहतर समझते हैं।
जिसके चलते कैदियों ने कई बार आत्महत्या तक कर लिया है।
कुछ जेलों में खानपान का घटिया प्रयोग साग सब्जियों के नाम पर केवल खानापूर्ति और कच्ची और अधजली रोटियां-
मोटे चावल में कंकड़ की भरमार और शिखा पकड़ कर दाल के बर्तन में डूबने के बाद भी….
जहां ‘पानी ही पानी, मिले दाल का अंश तक बहुत मुश्किल से दिखाई दे !
ऐसा भोजन करना खुद में ही एक बहुत बड़ी सज़ा होती है ।
क्योंकि हर कैदी जेल की महंगी कैंटीन की थोड़ी सी सब्जी खरीदना सभी के वश में नहीं होता है।
जेल में जिला जज, एसपी और डीएम जैसी शक्तियां जाकर निगरानी के नाम पर जो भी करके आते हैं,
उसे पर्याप्त नहीं माना जा सकता है ।
खानपान में मानवाधिकार का कितना उल्लंघन होता है?
जिसे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज या साफ सुथरी खुली मीडिया पड़ताल से कैदियों के दुख दर्द को जाना जा सकता है ।
सूत्रों के माने तो अगर कोई कैदी खाने अथवा साफ सफाई की अथवा जेल प्रशासन द्वारा मारपीट की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से कर देता है तो-
भाग्यवन अधिकारियों के औचक निरीक्षण के बाद उस कैदी को ‘नेता या बागी, करार दे दिया जाता है।
उसके बाद उसे थर्ड डिग्री का ऐसा नमूना सभी के सामने दिखाया जाता है कि,
अगला आदमी कभी भी वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने की हिम्मत नहीं करता।
परेड ग्राउंड में कैदियों से भले ही निरीक्षण अधिकारी बार-बार पूछें कोई दिक्कत तो नहीं है कोई शिकायत तो नहीं है?
कौन कैदी अपनी चमड़ी छिलवाए जो कहे कि हां साहब यहां बहुत कष्ट है!
सरकार की तरफ से अपार सुविधाएं जेलों में कैदियों के लिए उपलब्ध कराई जाती हैं।
ताकि अपराधी अपनी सजा भी काट ले और इंसानियत भी शर्मसार ना हो।
किंतु भ्रष्टाचार के दलदल में डूबा हुआ ‘जेल अधिकारी, सुरसा की तरह उस संसाधन को निजी स्वार्थ में लीलता चला जा रहा है।
*सुल्तानपुर और अंबेडकर नगर की जेल में विगत 3 वर्षों में कितने लोगों ने अपनी जान दे दिया है?*
इसे सरकारी आंकड़ा उठा कर देखा जा सकता है।
ऐसा नहीं है कि इन बदनाम जेलों में विद्रोह नहीं होता है ।
लेकिन उस जायज विद्रोह का दमन सरकारी लाठियों के दम पर आपातकालीन घंटा बजाकर कर दिया जाता है।
वास्तव में जेलों में सुपरविजन के लिए जब तक ‘मीडिया का प्रवेश, नहीं कराया जाएगा ,
तब तक जेल में कैदियों के साथ होने वाली दुर्दशा का अंदाजा केवल किसी लेख से नहीं लगाया जा सकता है ।
कि लंबी चौड़ी बंद सरकारी चारदीवारी के पीछे कितनी लावारिस चीखें बेहोश होकर दम तोड़ देती हैं।
जेलों की सुरक्षा और संरक्षा को लेकर सरकार के दावे चाहे जितने बड़े-बड़े किए जाएं,
*लेकिन ‘मुन्ना बजरंगी, जैसे लोगों की जेल में होने वाली अकाल्पनिक हत्या जेल के अंदर के आंतरिक गंभीर अपराध का हवाला देते हैं।*
कुछ जेल अधिकारियों की गंदी नीतियां, स्वार्थी तबीयत और उनके प्रशासनिक अपराध के द्वारा सजायाफ्ता अपराधी को सुधारा जाना केवल लोहे में धार देने के समान है।
मालीपुर थाना के तहत पुर निवासी आलोक मिश्रा एक नई नज़ीर हैं ।
जिसे केवल अंबेडकर नगर की जेल की सफाई व्यवस्था पर विद्रोह करने की हिमाकत (दुस्साहस) किया था ।
और जनपद अंबेडकर नगर के जेल प्रशासन की सिफारिश पर उसे सुल्तानपुर के लिए स्थानांतरित कर दिया गया।
ताकि दूसरी जेल में उसे किसी आतंकवादी के तर्ज पर ठीक से कूट-कूट कर सुधरा जा सके।
अंबेडकर नगर जेल से सुल्तानपुर को स्थानांतरित इस कैदी को नाजायज तरीके से प्रताड़ित करने, मारने पीटने की शिकायत पर ‘सुल्तानपुर जेल, की जितनी बदनामी हो रही है,
वह केवल सुल्तानपुर के ‘भ्रष्ट जेलर, तक ही सीमित नहीं है।
बल्कि मानवाधिकार और मानवता के माथे पर एक बदनुमा दाग है।

*डा .मेला*
(न्यूज़ एडिटर)
न्यूज़- रैपिड रूल अंबेडकरनगर

Leave a Comment