WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आपरेशन खट – खट बारंटी पकडे

*आपरेशन खट – खट बारंटी पकडे*

 

*(शिवम् सोलंकी – शान समाचार,)*

 

*एटा*। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जि. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में वांछित एवं एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद पुलिस को सफलता मिली है।

दिनांक 24 सितंबर 2026 को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 06 एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में थाना राजा का रामपुर पुलिस ने प्रमोद पुत्र अहवरन निवासी नगला करन, उपदेश पुत्र खुशीराम निवासी ग्राम लोहारी खेड़ा तथा दो महिला वारंटियों को गिरफ्तार किया।

वहीं थाना निधौली कलां पुलिस ने प्रवेश पुत्र मुन्ने खां निवासी मोहल्ला शेखान, कस्बा एवं थाना निधौली कलां को गिरफ्तार किया। थाना मिरहची पुलिस ने शिवा उर्फ शिव प्रताप पुत्र जयप्रकाश निवासी अमीरपुर थाना मिरहची को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान लगातार जारी है।

Leave a Comment