WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एम एल सी मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, रिपोर्ट डॉ विनय शौनिक

एम एल सी मतदान शांतिपूर्ण संपन्न।

कासगंज,प्रदेश में शिक्षक , स्नातक एम एल सी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। छुट-पुट घटनाओं को छोड़कर कहीं से किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं है जबकि जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह द्वारा पोलिंग बूथों पर कड़ी निगरानी की गई। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव के अनुसार जनपद में 9,648 मतदाताओं ने मतदान किया।

प्राप्त समाचारों के अनुसार स्नातक एम एल सी के लिए 61.25 और शिक्षक एम एल सी के लिए 65.92% मतदान हुआ।

 

गैस सिलेंडर फटा ,14 वर्षीय किशोर की मौत ,घर की छत धराशाई।

कोतवाली क्षेत्र कासगंज के अन्तर्गत नगला भूरा में खाना बनाते समय जोरदार धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया जिससे मकान की छत गिर गई और किशोर 14 वर्षीय प्रियांशु की मलबे में दब कर मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पुलिस व उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए। और मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि आग बुझा दी गई तथा मौके पर स्थिति सामान्य है।

Leave a Comment