WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आदेश के बीच अवैध खनन का आरोप, पत्रकार को फोन करके मिली धमकी, रिपोर्ट इस्लाम खान

आदेश के बीच अवैध खनन का आरोप, पत्रकार को फोन करके मिली धमकी।

 

एटा में अवैध खनन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। नवागत जिलाधिकारी एम. अरुन्मौली ने अवैध खनन पर रोक के सख्त निर्देश दिए हैं, लेकिन कोतवाली देहात क्षेत्र से दिनदहाड़े खनन के आरोप सामने आए हैं। खनन की वीडियो बनाना एक पत्रकार को भारी पड़ गया—आरोप है कि मौके पर पहुंचे करीब एक दर्जन लोगों ने पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी।

 

वीओ 1 तस्वीरें एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र में कासगंज रोड स्थित लिप्टन चौकी के पास की बताई जा रही हैं। आरोप है कि यहां दिन के उजाले में ट्रैक्टर के जरिए अवैध खनन किया जा रहा था। इसी दौरान पत्रकार ने मौके की वीडियो बनानी शुरू कर दी।

 

वीओ 2 आरोप है कि वीडियो बनते ही काली स्कॉर्पियो और सफेद बोलेरो से करीब एक दर्जन लोग मौके पर पहुंचे। पत्रकार को घेरकर वीडियो बंद करने और आगे से वीडियो नहीं बनाने की धमकी दी गई। और उसके बाद फोन करके भी उसको धमकाया जा रहा है आरोप है कि इसी दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई।

 

वीओ 3 मामले का एक अहम पहलू यह है कि मौके पर हुई पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद होने का दावा किया जा रहा है। घटना के बाद पत्रकार ने पुलिस-प्रशासन से सुरक्षा और मामले में कार्रवाई की मांग की है।

 

 

4 अब सवाल सीधे पुलिस और प्रशासन से है—डीएम के सख्त आदेशों के बावजूद अगर अवैध खनन के आरोप सही हैं, तो जिम्मेदार कौन है? और पत्रकार को धमकी देने वालों पर कब होगी कार्रवाई फिलहाल मामले में जांच और पुलिस कार्रवाई का इंतजार है।

Leave a Comment