सकीट में निकलने वाले जुलूस का रूट एवं ताजिए रखने के स्थान को चेक किया गया‌। संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, रिपोर्ट नितिन तिवारी

 

 

*एटा – क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग द्वारा थाना सकीट पर आगामी त्यौहारों एवं मुहर्रम के दृष्टिगत आयोजित की गई पीस कमेटी की मीटिंग और साथ ही कस्बा सकीट में निकलने वाले जुलूस का रूट एवं ताजिए रखने के स्थान को चेक किया गया‌। संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।*

 

आज दिनांक 19.06.2026 को क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग द्वारा थाना सकीट पर आगामी त्यौहारों एवं मुहर्रम के दृष्टिगत पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गयी। संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही शासन द्वारा निर्गत आदेश निर्देशों से अवगत कराया गया। सभी व्यक्तियों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही सकीट क्षेत्र में निकलने वाले जुलूस का रूट एवं ताजिए रखने के स्थान को चेक करते हुए फ्लैग मार्च किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सकीट द्वारा बताया गया कि मुहर्रम पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। संवेदनलशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया जाएगा एवं लोगों से अपील की गयी कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कोई विवाद की स्थिति हो, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष सकीट,बिजली विभाग, सहित अन्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment