WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

बिजली विभाग की लापरवाही, 4 दिन से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर अंधेरे में कुनाबली, शिकायत करने पर भी कोई नहीं कार्यवाही, रिपोर्ट अभिषेक तोमर

 

 

*एटा में बिजली विभाग की लापरवाही, 4 दिन से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर अंधेरे में कुनाबली, शिकायत करने पर भी कोई नहीं कार्यवाही*

 

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, लेकिन बिजली विभाग की सुस्ती और लापरवाही आम जनता पर भारी पड़ रही है। ताजा मामला जनपद एटा से सामने आया है, जहाँ के ग्रामीण पिछले 4 दिनों से अंधेरे में जीने को मजबूर हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं।

 

मामला जनपद एटा के विद्युत उपकेंद्र गंगनपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुनाबली का है। यहाँ पिछले 4 दिनों से गाँव का मुख्य ट्रांसफार्मर फुका हुआ पड़ा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच पूरे गाँव की बत्ती गुल है। छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग इस तपती गर्मी में तड़पने को मजबूर हैं। घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया है और मोबाइल तक चार्ज करने के लिए ग्रामीणों को दूसरे गाँवों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

 

नहीं है कि ग्रामीणों ने इसकी शिकायत नहीं की। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने यूपी पावर कॉरपोरेशन के टोल-फ्री नंबर 1912 पर बकायदा शिकायत दर्ज कराई। लेकिन डिजिटल इंडिया के इस दौर में भी एटा बिजली विभाग के कान पर जूँ तक नहीं रेंग रही है।

 

आरोप है कि क्षेत्र के JE (जूनियर इंजीनियर) साहब को मामले की पूरी जानकारी है, लेकिन उनकी हठधर्मिता और लापरवाही के चलते 4 दिन बीत जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाया गया है। अधिकारी सिर्फ आश्वासन का खेल खेल रहे हैं और ज़मीन पर जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।

 

सरकार का दावा है कि ग्रामीण इलाकों में निर्बाध बिजली सप्लाई दी जाए और खराबी आने पर जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदला जाए। लेकिन गंगनपुर उपकेंद्र के कुनाबली गाँव की ये तस्वीरें उन दावों की पोल खोल रही हैं।

अब सवाल यह उठता है कि आखिर इन JE साहब पर कार्रवाई कब होगी? कुनाबली के ग्रामीणों को इस नरकीय स्थिति से कब निजात मिलेगी? *[स्टार टुडे समाचार]* इस खबर पर लगातार बना हुआ है ताकि सोए हुए प्रशासन को जगाया जा सके।

 

 

Leave a Comment