घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व लूटे हुए मोबाइल फोन एवं 1000 रुपए सहित किया गया गिरफ्तार, रिपोर्ट वी के दीक्षित

 

 

*एटा- थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, थाना जैथरा पुलिस द्वारा लूट की घटना में प्रकाश में आए दो अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व लूटे हुए मोबाइल फोन एवं 1000 रुपए सहित किया गया गिरफ्तार।*

 

*घटना का विवरण :-*

वादी नरेन्द्र पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी विरसिंगपुरा थाना पटियाली जनपद कासगंज द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की लिखित सूचना दी गयी कि दिनांक 20.04.26 को वादी अपने साथी राहुल कश्यप पुत्र रामपाल सिंह निवासी चिन्तामणि कसेला व शिवनन्दन पुत्र श्री रामवीर सिहं साकीपुर थाना जैथरा जनपद एटा के साथ रात करीब 10.00 बजे करीब बाइक से धुमरी से जैथरा की तरफ जा रहे थे, तभी पीछे से पैशन प्रो बाइक सवार तीन अज्ञात लड़कों ने बाइक रोक कर मारपीट की तथा मेरी जेव से दो हजार रुपये निकाल लिए तथा राहुल उपरोक्त की जेब से उसका मोबाइल फोन लूट लिया। इस सूचना पर थाना जैथरा पर *मुअस0 :- 130/2026 धारा 309(4) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात* पंजीकृत किया गया।

 

*गिरफ्तारी का विवरण–*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना जैथरा पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग मेॆ प्रकाश में आए अभियुक्तगण 1.गौतम कुमार पुत्र कप्तान सिंह 2.भानू प्रताप पुत्र अजौदी प्रसाद निवासीगण ग्राम कसौलिया थाना जैथरा जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बी0एन0एस0 की बढ़ोत्तरी की गयी है। तथा अभियुक्त भानु प्रताप उपरोक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा व 02 जिंदा कारतूस (315 बोर) बरामद होने पर थाना जैथरा पर मुअस0 132/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*बरामदगी का विवरण -*

1. 01 मोबाइल व 1000 रुपए

2. 01 बाइक पैशन प्रो (घटना में प्रयुक्त)

3. 01 अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस (315 बोर)

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता -*

1. गौतम कुमार पुत्र कप्तान सिंह

2. भानू प्रताप पुत्र अजौदी प्रसाद निवासीगण ग्राम कसौलिया थाना जैथरा जनपद एटा।

 

*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –*

1. थानाध्यक्ष रितेश ठाकुर

2. उ0नि0 धर्मेश कुमार

3. का0 प्रवीन कमार

4. का0 विजयपाल

5. का0 उदित कपिल।

Leave a Comment