आचार्य देवराज शास्त्री जी की चतुर्थ पुण्यतिथि को स्मृति और संस्मरण के विचार यज्ञ के रूप में मनाया गया, रिपोर्ट ऋतु प्रिय आर्य 

शिक्षा,सामाजिक उन्नयन,परमार्थ और वैदिक परंपराओं के

विस्तार के लिए अपने जीवन की आहुति देने वाले

 

आर्ष गुरुकुल यज्ञतीर्थ एटा के अधिष्ठाता

श्री राम बाल भारती इंटर कॉलेज के संस्थापक

पूज्य पिताजी श्रद्धेय आचार्य देवराज शास्त्री जी

की चतुर्थ पुण्यतिथि को स्मृति और संस्मरण के विचार यज्ञ

के रूप में मनाया गया।

 

चतुर्थ पुण्यतिथि का आरंभ कन्या गुरुकुल प्रहलादपुर कासगंज की विदुषी आचार्य आदरणीय धारणा जी के ब्रह्मत्व में यज्ञ द्वारा किया गया।

कन्या गुरुकुल की ब्रह्मचारिणी और आर्ष गुरुकुल एटा के ब्रह्मचारियों के मंत्रोचारण ने कार्यक्रम को पूर्ण दिव्यता प्रदान की।

कार्यक्रम के द्वितीय चरण में पूज्य पिताजी की स्मृति में बनने वाले भवन का शिलान्यास

पूज्य माताजी श्रीमती शारदादेवी जी,कुंवर देवेंद्र सिंह यादव जी,हमारे अभिभावक आदरणीय डॉक्टर रामप्रकाश यादव जी,हमारी चाची जी श्रीमती विमलेश जी,स्वामी योगानंद सरस्वती जी,आदरणीय प्रेमपाल शास्त्री जी,आचार्य वागीश जी,डॉक्टर रामनिवास यादव जी,श्री दुर्वेश सिंह जी,श्रीमती विभा सिंह जी ने संयुक्त रूप से किया इस दौरान मंत्रोचारण

और संचालन का उत्तरदायित्व आर्य जगत के बड़े विद्वान

आचार्य यशपाल शास्त्री जी ने किया।

 

कार्यक्रम के तृतीय चरण में पिछले वर्ष संघ लोकसेवा आयोग

की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल होकर आई पी एस बने प्रिय

प्रवीण यादव पुत्र साधु सिंह यादव जी को आचार्य देवराज शास्त्री की स्मृति में “एटा रत्न सम्मान” से पूर्व सांसद आदरणीय कैलाश यादव जी पूर्व सांसद आदरणीय कुंवर देवेंद्र सिंह यादव जी,समाजवादी पार्टी के आदरणीय जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी साहब,एटा के वर्तमान यशस्वी सांसद आदरणीय देवेश शाक्य जी,आदरणीय प्रजापालन वर्मा जी,आदरणीय ममतेश शाक्य जी,आदरणीय आशीष यादव एम एल सी,आदरणीय अशरफ हुसैन साहब,आदरणीय सुनील यादव ब्लॉक प्रमुख, आदरणीय देवेंद्र चौधरी बंटी जी,आदरणीय भूपेंद्र प्रजापति जी,बड़े भाई जहीर अहमद साहब,बड़े भाई राकेश राजपूत जी ,आदरणीय सुभाष यादव जी,आदरणीय अनिल प्रधान जी,आदरणीय शिशुपाल यादव जी,आदरणीय राजेश यादव,आदरणीय विनोद यादव जी,आदरणीय सुनील यादव सभासद आदि द्वारा सम्मानित किया गया।

 

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी अपनी परमार्थ प्रवृति द्वारा समाज की सेवा में संलिप्त जनपद एटा की दर्जनों मातृ शक्ति

को विभिन्न क्षेत्रों में उनके विशिष्ठ योगदान के

आचार्य देवराज शास्त्री परमार्थ सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।

 

सम्मानित होने वाली मातृ शक्ति क्रमशः

 

राजनीति के क्षेत्र में पटियाली की यशस्वी विधायक

बहिन नादिरा सुलतान जी,

 

समाजसेवा के क्षेत्र में आदरणीय भाभी प्रियंका शाक्य जी

पत्नी डॉक्टर नवल किशोर शाक्य जी

 

चिकित्सा के क्षेत्र में अपने विशिष्ट योगदान के लिए

डॉक्टर नूतन वार्ष्णेय।

 

पत्रकारिता के क्षेत्र में छोटी बहिन काजल सिंह

 

न्याय के क्षेत्र में डॉक्टर पुष्पलता यादव एडवोकेट

को सम्मानित किया गया

 

इसके अतिरिक्त शिक्षा और समाजसेवा द्वारा उत्कृष्ठ

योगदान के लिए दर्जनों बहिन को सम्मानित किया गया

श्रीमती शशिप्रभा शाक्य जी

श्रीमती तारा कुशवाह जी

श्रीमती भावना शाक्य जी

श्रीमती सुनीता शाक्य जी

श्रीमती राजकुमारी धनगर जी

श्रीमती निशा चौहान जी

श्रीमत पूनम राजौरिया जी

श्रीमती शाइस्ता जी

श्रीमती रूबी राज आंबेडकर

श्रीमती रिंकी ठाकुर जी

श्रीमती पुष्पा जी

श्रीमती प्रीति नीति कौर

श्रीमती कामिनी माथुर

श्रीमती चंद्रप्रभा जी

श्रीमती मालती जी

आदि को सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में आप सबकी मौजूदगी को आभार जैसे छोटे शब्द से ढकने का अपराध भूल कर भी नहीं करूंगा।

आप सबकी उपस्तिथि हमारा साहस और प्रेरणा दोनों है।

आप अपना ये स्नेह,प्यार और आशीर्वाद सदा यूं ही बनाए

रखे।

आप सबकी उपस्तिथि को बारंबार प्रणाम।

Leave a Comment