WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

श्रावण कांवड़ यात्रा-2026: एटा में तैयारियां युद्धस्तर पर, डीएम अरविन्द सिंह ने संभाली कमान, रिपोर्ट रमा मिश्रा

श्रावण कांवड़ यात्रा-2026: एटा में तैयारियां युद्धस्तर पर, डीएम अरविन्द सिंह ने संभाली कमान

 

यात्रा मार्गों का लगातार निरीक्षण, सड़क, बिजली, पेयजल और स्वच्छता व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश

 

एटा, 24 जुलाई 2026। श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह स्वयं कांवड़ यात्रा मार्गों का लगातार स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। उनके निर्देशन में सभी संबंधित विभागों द्वारा युद्धस्तर पर कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा यात्रा मार्गों पर गड्ढों का भराव, पेचवर्क, सड़क पटरी की मरम्मत, साफ-सफाई और झाड़ियों की कटाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। वहीं नगर निकायों की ओर से मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, मोबाइल शौचालय, जल निकासी और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है।

विद्युत सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बिजली विभाग यात्रा मार्गों पर लगे विद्युत पोलों को पॉलीथीन से रैप कर रहा है तथा ट्रांसफार्मरों के चारों ओर सुरक्षा जाली लगाकर उन्हें भी सुरक्षित ढकने की व्यवस्था कर रहा है, जिससे यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की विद्युत दुर्घटना की आशंका न रहे।

डीएम अरविन्द सिंह ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग निर्धारित समयसीमा के भीतर अपने दायित्वों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्वहन करें। उन्होंने चेतावनी दी कि तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता या अकर्मण्यता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुगम और श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक व्यवस्था समय से पूर्ण करें, ताकि जनपद से होकर गुजरने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिल सके।

Leave a Comment