कासगंज नहर में कूदा एटा निवासी , पुल पर मिले सामान से पहचान, तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी, रिपोर्ट राकेश गौतम

कासगंज नहर में कूदा एटा निवासी , पुल पर मिले सामान से पहचान, तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी

 

कासगंज कोतवाली क्षेत्र की नदरई हजारा नहर में मंगलवार को एक व्यक्ति के कूदने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुल पर मिले सामान के आधार पर व्यक्ति की पहचान एटा निवासी महेश (40) के रूप में हुई, जिसकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।

पुलिस को पुल की पटरी पर एक थैला, कपड़े, मोबाइल फोन और चार्जर बरामद हुआ। मोबाइल पर आए कॉल के जरिए परिजनों से संपर्क किया गया, जिससे महेश की पहचान की पुष्टि हुई। महेश एटा के कोतवाली देहात के सिरसारी गांव का रहने वाला है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह नोएडा में मजदूरी करता था और कुछ दिन पहले ही अपने गांव लौटा था।

प्रत्यक्षदर्शी सौरभ कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने महेश को पुल के बीचोबीच अपना सामान रखकर नहर में छलांग लगाते देखा था। इस सूचना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी।

मौके पर पहुंचे महेश के भाई राजकुमार ने पुलिस को बताया कि महेश पिछले कई दिनों से अत्यधिक शराब का सेवन कर रहा था और मानसिक तनाव में था। उनके अनुसार, एक दिन पहले भी उसने नहर में कूदने जैसी बात कही थी।

पुलिस ने घटना की सूचना एटा पुलिस को भी दे दी है। नहर में महेश की तलाश के लिए फ्लड कंपनी को बुलाकर सर्च अभियान शुरू कराया गया है। बरामद सामान परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

#etahtak #kasganjpolice #kasganjnews #highlightsシ゚

Leave a Comment