WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

खुलेआम नशीले कफ सिरप और बिक रहा गांजा स्थानीय निवासी पड़ोसियों ने चाही कार्रवाई की मांगBMFNEWS

*खुलेआम नशीले कफ सिरप और बिक रहा गांजा स्थानीय निवासी पड़ोसियों ने चाही कार्रवाई की मांग।*

*गली गलौज विवाद के चलते पड़ोसी नहीं कर पा रहे खुलकर शिकायत।*

रामनगर मैहर– नगरी परिषद क्षेत्र रामनगर के वार्ड क्रमांक 07 में नशीली कफ सिरप और गांजा की कथित तौर पर अवैध बिक्री जोरों से है। स्थानीय निवासी का कहना है कि ऐसी गतिविधि के कारण माहौल लगातार खराब हो रहा। पिआगी नशेड़ी एवं संदिग्ध लोगों का आवागमन पूरा दिन लगा रहता है। इनके द्वारा गाली-गलौज अपशब्दों का बोलबाला रहता है।
जिससे आसपास निवासरत परिवारों, महिलाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय पड़ोसियों के विरोध करने पर उन्हें धमकियां गली गलौज की जाती हैं जिसके कारण लोग खुलकर शिकायत नहीं करते। लोगों का कहना है कि रजनीश उर्फ ललूआ सोनी उसका भाई बेक्का सोनी इस अवैध कारोबार को चलाते है। जिला पुलिस सिविल ड्रेस में दवाई और पुड़िया लेने जाए तो वास्तविकता भौतिकता का प्रत्यक्ष सत्यापन सामने होगा।
रीवा पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत एवं मैहर पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने नशे पर 2.0 की लगाम लगने का हर संभव प्रयासरत हैं जिससे युवा पीढ़ी भारत भविष्य के कर्णधार नशे की चपेट से दूर रहें। *नशा ही नाश की कूंजी है।* “*नशा को कहो ना, सपनों को कहो हां* “*नशे से दूरी है जरूरी।* के नारे दिये जा रहे। उसके पश्चात भी नगरी क्षेत्र रामनगर में नशीली कफ सिरप और गाजा बड़े दिलेरी के साथ खुलेआम बिक रहा।
स्थानीय निवासी ने बताया की रजनीश उर्फ ललूआ सोनी घर की छत से नशीली कफ सिरप बेचता है नशेड़ियों द्वारा रोड पर खड़े होकर पैसा लपेटकर छत पर फेकते है। तब वहां से वह नशीली कफ सिरप वह से फेंकता है। उसका भाई बेक्का घर के पीछे पार्क के पास टीना की गोमती से नशीली कफ सिरप और गाजे की पुड़िया पूरा दिन बेचता है।
सूत्र बताते हैं की एक सीसी नशीली कफ सिरप 500/ रुपये तथा चार से ज्यादा सीसी लेने पर 450/ रूपये दर पर देता है। चोरी डकैती जैसी घटनाओं मे ललूआ सोनी भागीदार रहता है। डकैती लूट नशे का कारोबार क्या? किसी घटना का कारण भी होगा है।
*क्या जुम्मेवार तंत्र का हिस्सा बंद लिफाफा मासिक हरे गुलाबो के गुलदस्ता सप्रेम भेंट पर है।*👇

Leave a Comment