WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

गौ रक्षा के नाम पर दलाली की दुकान चलाये हुए हैं , रिपोर्ट अरविंद चौहान

एटा 13 अप्रैल।विश्व हिन्दू परिषद ब्रज प्रान्त के प्रान्त सह विशेष सम्पर्क प्रमुख अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि कुछ लोग गौ रक्षा के नाम पर दलाली की दुकान चलाये हुए हैं तथा पूरे ब्रज प्रान्त में कुकुरमुत्तों की तरह गौ सेवा करने वाले उपज आये है उनका असली कार्य धन उगाई करना तथा सरकार की छवि खराब करना तथा सूत्रों द्रारा पता चला है कि ऐसे लोग आर.एस.एस.व विश्व हिन्दू परिषद के नाम का भी उपयोग कर रहे है ऐसे लोगों के लिये मेरा पूरे ब्रज प्रान्त के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षक से आग्रह है कि ऐसे लोगों पर रासुका, गैंगस्टर,एन एस ए, की कार्यवाही की जाये ताकि फिर कभी भविष्य में पुनरावृत्ति न करे।

श्री चौहान ने कहाँ कि सूत्रों द्वारा यह भी ज्ञात हुआ है कि कुछ फर्जी गो सेवक मलावन हाइवे से पिलुआ तक गाडीयो का पीछा भी करते हैं मेरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय एटा से आग्रह है कि ऐसे लोगों को चिन्हित कराकर कार्यवाही कराये ताकि माननीय मुख्यमंत्री जी की जीरो टोलरेनस की पोलिसी कारगर साबित हो सके तथा इसमें जो भी दोषी हो वह किसी भी हाल में बक्से न जाये। कुछ गो सेवको का अपना एक स्तरीय कार्यक्रम है गो सेवा के नाम पर दलाली करना तथा आर एस एस व विश्व हिन्दू परिषद जैसे पवित्र संगठन को बदनाम करना।

Leave a Comment