WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एनसीसी कैडेट्स ने मनाया कारगिल विजय दिवस, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*एनसीसी कैडेट्स ने मनाया कारगिल विजय दिवस*

 

आगरा। श्रीमती बी डी जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज आगरा में कैप्टन नीलम कान्त के निर्देशन में एनसीसी कैडेट्स ने महाविद्यालय परिसर में पोस्टर और व्याख्यान देकर कारगिल विजय दिवस बड़े ही सम्मान और देशभक्ति के साथ मनाया। यह दिन वर्ष 1999 में हुए कारगिल युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत की 27वीं वर्षगांठ के रूप में मनाया गया है। कारगिल विजय दिवस हमें उन वीर सपूतों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की सीमाओं की रक्षा की। यह दिन पूरे राष्ट्र के लिए गर्व, एकता और देशभक्ति का प्रतीक है।कारगिल विजय दिवस केवल एक जीत का प्रतीक नहीं, बल्कि यह भारतीय सेना की वीरता, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है। यह दिन हर नागरिक को देश की रक्षा में सैनिकों के योगदान को याद दिलाता है।कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन विजय’ के तहत दुश्मन के कब्जे से महत्वपूर्ण चोटियों को मुक्त कराया था, जिसके बाद 26 जुलाई को विजय की घोषणा की गई थी।

Leave a Comment