WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

लालपुरा जैन मंदिर में जिनसहस्रनाम महाअर्चना एवं विश्वशांति महायज्ञ कल-मुनि श्री विशल्य सागर महाराज जी

*लालपुरा जैन मंदिर में जिनसहस्रनाम महाअर्चना एवं विश्वशांति महायज्ञ कल-मुनि श्री विशल्य सागर महाराज जी

*चौ अभिनंदन जैन नंदू*

 

 

*इटावा। शहर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, लालपुरा में स्वर्णिम वर्षायोग-2026 के अंतर्गत परम पूज्य मुनि श्री 108 विशल्य सागर महाराज जी ससंघ के पावन सान्निध्य में जिनसहस्रनाम महाअर्चना एवं विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन कल से शुरू होगा। पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन 9 से 13 अगस्त तक चलेगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं और जैन समाज में विशेष उत्साह का माहौल है।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6 बजे श्रीजी के अभिषेक एवं शांति पाठ के साथ होगा। इसके बाद संगीत के साथ धार्मिक विधान संपन्न कराए जाएंगे। मुनि श्री विशल्य सागर महाराज जी अपने मंगल प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को जैन धर्म के सिद्धांतों एवं रत्नकरण्डक श्रावकाचार के विषय में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।जैन समाज के अध्यक्ष संजू जैन ठेकेदार ने बताया कि आयोजन के दौरान जिनसहस्रनाम महाअर्चना सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। सायंकाल श्रद्धालु सामूहिक रूप से भगवान जिनेंद्र की आराधना कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। वहीं विश्वशांति महायज्ञ के माध्यम से समाज, देश और संपूर्ण विश्व में सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की जाएगी।आयोजन समिति ने जैन समाज के अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सहभागिता कर धर्मलाभ लेने की अपील की है। जिनसहस्रनाम महाअर्चना में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालु पूरन जैन, रितेश जैन एवं बंटी बनारस से संपर्क कर सकते हैं।*

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment