WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

हजारों दीपों से जगमगाया सोन नदी का तट, भव्य सोन आरती और आतिशबाजी ने मोहा मन

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

चोपन, सोनभद्र। देव दीपावली के पावन अवसर पर चोपन स्थित सोन नदी के विभिन्न घाटों पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री एवं ओबरा विधायक संजीव कुमार गोंड तथा विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी चर्चित गौड़, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा और आदर्श नगर पंचायत चोपन के अध्यक्ष उस्मान अली की गरिमामयी उपस्थिति रही। देव दीपावली के अवसर पर सोनेश्वर घाट, शीतला घाट, छठ घाट और बजरंग घाट सहित सोन नदी के सभी प्रमुख घाट हजारों दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। दीपों से सजे नदी के तट और जल में पड़ती उनकी मनमोहक छटा ने ऐसा अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया, मानो आसमान के तारे धरती पर उतर आए हों। इस अलौकिक नजारे को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उमड़ पड़े।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजीव कुमार गोंड ने दीप प्रज्वलित कर तथा मां सोन की विधिवत आरती कर किया। इस अवसर पर काशी (वाराणसी) से आए विद्वान आचार्यों एवं कलाकारों के दल द्वारा भव्य सोन आरती संपन्न कराई गई। शंखनाद, घंटा-घड़ियाल और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई आरती से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने मां सोन की आरती में शामिल होकर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की। वहीं, दीपोत्सव की भव्यता को और आकर्षक बनाने के लिए रंग-बिरंगी आतिशबाजी की गई। आसमान में बिखरती रंगीन रोशनी और दीपों से जगमगाते घाटों का नजारा देखते ही बन रहा था। आरती के उपरांत सोनेश्वर घाट स्थित प्राचीन महादेव मंदिर परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने अपनी मनमोहक एवं भक्तिमय प्रस्तुतियों से देर रात तक समां बांधे रखा।विशाल जनसमूह की उपस्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद रहा। सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता इंतजामों के बीच पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में देव दीपावली आयोजन समिति के सदस्यों एवं स्थानीय युवाओं का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में समिति के अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सहयोगियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। देव दीपावली के इस भव्य आयोजन ने चोपन की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक एकता की सुंदर तस्वीर प्रस्तुत की। इस मौके पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजा मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली, अधिसासी अधिकारी अखिलेश सिंह,दयाशंकर सिंह,पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रवीण सिंह, प्रदीप अग्रवाल,राजेश साहनी,महेंद्र केशरी, गणेश तिवारी,सावित्री देवी, राजेश अग्रहरी, हिमांशु गुप्त, निर्मोल सिंह, बंटी सिंह, सुभाष साहनी, शुसील साहनी अंकित पाण्डेय,आदि मौजूद रहे संचालन विकास चौबे ने किया |

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment