WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मतदाता सूची में जेंडर रेशियो सुधारने पर दिया विशेष जोर, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली एवं एसएसपी डॉ. इलामारन ने मलावन क्षेत्र में 104 एटा सदर विधानसभा के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण*

——————————————

*संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने,पेयजल एवं विद्युत सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश*

——————————————

*मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मतदाता सूची में जेंडर रेशियो सुधारने पर दिया विशेष जोर*

 

*एटा, 24 नवम्बर 2026 (सू0वि0)।* आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एम. अरुन्मोली एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जि द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ थाना मलावन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 104-सदर एटा के विभिन्न संवेदनशील मतदान केन्द्रों एवं बूथों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का आकलन किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा जूनियर हाईस्कूल मलावन स्थित बूथ संख्या 344, 345, 346 एवं 347, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सौंहार स्थित बूथ संख्या 354, 355 एवं 356, श्रीकृष्ण विद्यामंदिर इंटर कॉलेज सौंहार स्थित बूथ संख्या 358 एवं 359 तथा प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर नगरिया स्थित बूथ संख्या 365 एवं 366 का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा , प्रवेश एवं निकास द्वार, पेयजल, शौचालय, रैंप, विद्युत व्यवस्था आवागमन के रास्तों सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सभी मतदान केन्द्रों पर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं, जिससे मतदान के दौरान मतदाताओं एवं निर्वाचन कार्मिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

श्रीकृष्ण विद्यामंदिर इंटर कॉलेज सौंहार के निरीक्षण के दौरान कमरों की खिड़कियों पर आवश्यकतानुसार जाली लगवाने के निर्देश दिए गए, ताकि मतदान केन्द्रों की सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं बेहतर बनाई जा सकें। साथ ही संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों की विशेष समीक्षा करते हुए वहां अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने, नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने तथा अराजक एवं असामाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

जिलाधिकारी ने मतदाता सूची में जेंडर रेशियो की समीक्षा करते हुए महिला मतदाताओं की अपेक्षाकृत कम संख्या वाले क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने तथा पात्र महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए जागरूकता एवं पंजीकरण अभियान प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ पात्र युवाओं एवं छूटे हुए नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। मतदाता सूची में नाम, पता एवं अन्य विवरणों में त्रुटियों के सुधार के लिए भी लोगों को जागरूक किया जाए।

अधिकारियों द्वारा मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी मतदान केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं का पूर्व सत्यापन कर कमियों को समयबद्ध तरीके से दूर किया जाए। मतदान के दिन मतदाताओं के आवागमन, कतार प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने की कार्ययोजना भी तैयार की जाए।

इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें आगामी विधानसभा निर्वाचन में निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, दबाव, प्रलोभन अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराना प्रशासन एवं पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय एवं सतर्कता के साथ निर्वाचन संबंधी तैयारियां समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।इस दौरान तहसीलदार सदर गरिमा सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी भी मौजूद रहे।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆🏻

Leave a Comment