WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पुराने विवाद में किशोर से मारपीट का मामला, एफआईआर के बाद भी धमकी देने का आरोप

रिपोर्ट सत्यदेव पांडे ‌ 

  • पीड़ित पक्ष बोला – मुकदमा दर्ज होने के बाद भी नहीं रुक रही धमकी, पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही।

सीधी, मध्य प्रदेश। थाना मझौली क्षेत्र के ग्राम पोंडी तिलवारी में पुराने पारिवारिक विवाद को लेकर 16 वर्षीय किशोर से मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में मझौली थाने में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इसके बावजूद पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी पक्ष लगातार पीड़ित को धमकी दे रहा है और पुलिस इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।

 

एफआईआर नंबर 0845, वर्ष 2026, थाना मझौली, जिला सीधी के अनुसार यह घटना दिनांक 20 नवंबर 2026 की शाम करीब 7 बजे की बताई गई है। एफआईआर उसी दिन शाम 7 बजकर 57 मिनट पर दर्ज की गई।

शिकायतकर्ता शिवाक मिश्रा, उम्र 16 वर्ष, निवासी ग्राम पोंडी तिलवारी, थाना महदोली, जिला सीधी ने अपने पिता पीतम्बर प्रसाद मिश्रा के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

एफआईआर में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि वह 20 नवंबर 2026 की शाम करीब 7 बजे पूजा करने के लिए जा रहा था। तभी उसके घर के पास पट्टा के नजदीक परिवार के ही कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया।

आरोप है कि पुराने पारिवारिक विवाद को लेकर उसे मां-बहन की अश्लील गालियां दी गईं। जब शिकायतकर्ता ने गाली देने से मना किया, तो आरोपियों ने उसके साथ हाथ-मुक्के से मारपीट शुरू कर दी।

एफआईआर में यह भी आरोप लगाया गया है कि शिकायतकर्ता के चिल्लाने पर वहां मौजूद दो अन्य लोगों ने भी आकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बीच-बचाव करने पर आरोपी वहां से चले गए।

शिकायतकर्ता ने बताया है कि मारपीट में उसके दाहिने हाथ में चोट लगी है।

किन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता 2023 की निम्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है –

धारा 296 बी
धारा 115(2)
धारा 351(3)
धारा 3(5)

एफआईआर के अनुसार मामला दर्ज कर जांच के लिए सौंप दिया गया है। जांच अधिकारी के रूप में राजीव कुमार यादव, नंबर 136, पद ऑफिसिएटिंग हेड कांस्टेबल का नाम दर्ज है।

एफआईआर के बाद भी धमकी का आरोप, पीड़ित परिवार में दहशत

पीड़ित पक्ष का सबसे गंभीर आरोप यह है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी धमकी का सिलसिला नहीं रुका है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी पक्ष लगातार फोन पर, रास्ते में और गांव में पीड़ित को धमका रहा है। आरोप है कि कहा जा रहा है कि मुकदमा वापस ले लो, नहीं तो अंजाम बुरा होगा।

पीड़ित परिवार का कहना है कि इस धमकी के कारण 16 वर्षीय किशोर डरा हुआ है। वह अकेले घर से बाहर निकलने में भी डर रहा है। परिवार का कहना है कि उन्होंने इस बारे में पुलिस को कई बार जानकारी दी, लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

 

पीड़ित पक्ष पूछ रहा है कि जब एफआईआर दर्ज हो गई, तो आरोपी पक्ष खुलेआम धमकी कैसे दे रहा है। क्या मुकदमा दर्ज होने के बाद पीड़ित की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की नहीं है।

पीड़ित परिवार की मांग है कि धमकी देने वालों के खिलाफ अलग से कार्रवाई हो, पीड़ित को सुरक्षा दी जाए और मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

 

इस मामले में अब सीधा सवाल महदोली पुलिस पर उठ रहा है। अगर पीड़ित पक्ष के आरोप सही हैं, तो पुलिस ने धमकी की शिकायत पर अब तक क्या कार्रवाई की है। क्या आरोपियों को थाने बुलाकर पूछताछ की गई है। क्या पीड़ित को सुरक्षा का आश्वासन दिया गया है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो कोई बड़ी घटना हो सकती है।

 

घटना के बाद गांव में इस मामले को लेकर चर्चा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराना पारिवारिक विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। लोगों ने अपील की है कि दोनों परिवार आपसी समझदारी से विवाद को सुलझाएं, ताकि गांव में शांति बनी रहे।

साथ ही लोगों ने पुलिस से भी अपील की है कि मामले में निष्पक्ष जांच हो और पीड़ित को न्याय मिले।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment