WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सांसद हो तो राजकुमार चाहर जैसा,रक्षामंत्री राजनाथ सिंह* *सांसद एस. पी. सिंह बघेल की भी की प्रशंसा, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

 

 

*सांसद हो तो राजकुमार चाहर जैसा,रक्षामंत्री राजनाथ सिंह*

 

*सांसद एस. पी. सिंह बघेल की भी की प्रशंसा*

 

 

शमशाबाद (आगरा)। शमशाबाद में आयोजित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति अनावरण एवं किसान, जवान, महिला स्वाभिमान जनसभा में उस समय एक विशेष क्षण देखने को मिला, जब भारत के रक्षामंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह अपना संबोधन समाप्त कर मंच पर अपनी सीट पर बैठ गए।

कुछ देर बाद उन्होंने पुनः माइक संभाला और जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया को बीच में रोककर सांसद राजकुमार चाहर की जमकर सराहना की। रक्षामंत्री ने कहा कि ओर जो में राजकुमार चाहर की में दिल की तड़पन में देखता हु तो मुझे लगता है बहनों ओर भाइयों यदि सांसद होना चाहिए तो राजकुमार चाहर जैसा ही होना चाही।

राजनाथ सिंह ने कहा राजकुमार चाहर किसानो के नेता है इसलिए देशभर में भ्रमण करते हैं और किसानों की आवाज उठाते हैं।

उन्होंने कहा कि संसद में भी राजकुमार चाहर जी बहुत ही प्रभावी भूमिका निभाते है और में कह सकता हु आप लोगो की समस्या को लेकर भी मजबूती से उठाते है।

उन्होंने कहा सांसद का क्षेत्र इतना बड़ा है कि कोई हर व्यक्ति अपेक्षा करे की सबकी समस्या का समाधान हो जाये तो वो सम्भव नही हो पाता है।

सांसद चाहर के लिए रक्षामंत्री द्वारा मंच से की गई इस विशेष सराहना के दौरान जनसभा में मौजूद हजारों लोगों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया।

साथ ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सांसद एस. पी. सिंह बघेल की भी की प्रशंसा।

Leave a Comment