WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

योग सप्ताह का आयोजन आज 15 से 21 जून तक, विभिन्न स्थलों पर होंगे योग सत्र, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

*योग सप्ताह का आयोजन आज 15 से 21 जून तक, विभिन्न स्थलों पर होंगे योग सत्र*

(*21 जून को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का होगा भव्य आयोजन*)

एटा,12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद एटा में 15 जून से 21 जून 2026 तक योग सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के द्वारा दिए गए निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार जनपद के विभिन्न विकास खण्डों, शैक्षणिक संस्थानों, ग्राम पंचायतों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिदिन प्रातःकाल योग सत्र आयोजित किए जाएंगे।

योग सप्ताह का शुभारम्भ 15 जून को आर्ष गुरुकुल, एटा से किया गया। इसके अतिरिक्त विकास खण्ड शीतलपुर, सकीट, जलेसर, अलीगंज, मारहरा, निधौलीकलां एवं अवागढ़ सहित जनपद के विभिन्न स्थानों पर प्रशिक्षित योगाचार्यों द्वारा योगाभ्यास कराया जाएगा। कार्यक्रमों के दौरान स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे आमजन को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

योग सप्ताह के अंतर्गत 16 जून से 20 जून तक मेडिकल कॉलेज, ग्राम पंचायतों, जिला कारागार, विकास भवन तथा अन्य चयनित स्थलों पर योग सत्र आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों में आयुष विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पतंजलि योग समिति एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों का सहयोग रहेगा। संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम स्थलों पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा व्यापक जनसहभागिता के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य आयोजन पं. गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम, एटा में आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आमजन की सहभागिता रहेगी। योग सप्ताह के माध्यम से नागरिकों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि योग कार्यक्रमों के आयोजन में स्वच्छता, अनुशासन एवं समन्वय का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment