पुलिस बल सहित थाना पिलुआ क्षेत्रांतर्गत की गयी पैदल गश्त, रिपोर्ट रामा मिश्रा

 

 

*एटा – अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल सहित थाना पिलुआ क्षेत्रांतर्गत की गयी पैदल गश्त।*

——————————-

 

आज दिनांक 02.06.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, तथा आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल सहित थाना पिलुआ क्षेत्रान्तर्गत मुख्य बाजार एवं सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे चैक करते हुए पैदल गश्त किया गया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई व सुरक्षा के दृष्टिगत सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह/भ्रामक सूचना या झूठी सूचना प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु शख्त हिदायत दी गयी है तथा सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गयी।

 

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Comment