सोनसा एटा में 10 दिवसीय लोक नृत्य कार्यशाला का समापन 2 जून मंगलवार को हुआ, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा

उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान लखनऊ (संस्कृत विभाग) के सौजन्य से सचिवालय भवन ग्राम पंचायत सोनसा एटा में 10 दिवसीय लोक नृत्य कार्यशाला का समापन 2 जून मंगलवार को हुआ इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्री सतीश वर्मा एवं प्रधानाचार्य श्री प्रमोद सिंह पाल एवं श्री रामसनेही वर्मा जी एवं प्रशिक्षिका सुश्री दीक्षा भारती जी उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जी ने फीता काटकर एवं सरस्वती माता को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके किया। प्रधान जी को एवं प्रधानाचार्य जी को पटुका पहना कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावकगण भी उपस्थित रहे इसके पश्चात सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। बच्चों ने स्वागत में नृत्य प्रस्तुत किया एवं सामूहिक लोक नृत्य “काली देह पर खेलन आयो रे मेरो बारो सो कन्हैया” प्रस्तुत किया गया। प्रधान जी एवं प्रधानाचार्य जी ने प्रशिक्षिका सुश्री दीक्षा भारती का धन्यवाद किया। एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।

Leave a Comment