वृंदावन में महिला श्रद्धालु के साथ मारपीट,वीडियो वायरल ,BMF News

वृंदावन में महिला श्रद्धालु के साथ मारपीट,वीडियो वायरल

 

वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर के बाहर एक महिला श्रद्धालु के साथ कथित मारपीट का मामला आया सामने।

शिकायत के आधार पर वृंदावन थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

एफआईआर के अनुसार, मेरठ निवासी शिवानी शर्मा ने आरोप लगाया है कि मंदिर में दर्शन के दौरान दो सुरक्षा कर्मियों से उनकी कहासुनी हुई। शिकायत में दावा किया गया है कि दर्शन के बाद मंदिर से कुछ दूरी पर वही दोनों व्यक्ति कथित रूप से उनके पास पहुंचे, गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और उनके साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस घटना में उन्हें चोटें आईं।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात दो आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक शिव कुमार शर्मा को सौंपी गई है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपों की सत्यता की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। इस मामले में अभी तक किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Comment