WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र में एक महिला का शव , रिपोर्ट डॉ राहुल शर्मा

फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र में एक महिला का शव उसके ही घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने घर से सामान गायब होने का आरोप लगाया है, जिसके चलते लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की गहन जांच में जुटी है।

 

घटना शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे स्टेशन रोड, मक्खनपुर की है। यहां 45 वर्षीय सरोज अपने घर में मृत अवस्था में मिलीं। बताया गया कि पहले किराए पर रह चुकी एक महिला ने कई बार फोन किया, लेकिन जवाब नहीं मिला। इसके बाद पड़ोस में रहने वाली पूजा गुप्ता ने भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

 

संदेह होने पर सरोज के बेटे सिद्धार्थ, जो खैरगढ़ अस्पताल में फार्मासिस्ट हैं, को सूचना दी गई। उनके मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में घर का ताला तोड़ा गया, जहां अंदर सरोज का शव मिला। परिजनों ने घर से सामान गायब होने की बात कही, जिससे लूट के बाद हत्या की आशंका और गहरा गई।

 

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चमन कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पु

Leave a Comment