WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एटा जलेसर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: महंगाई, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर फूटा गुस्सा, पैदल मार्च कर सरकार का किया विरोध, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

एटा जलेसर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: महंगाई, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर फूटा गुस्सा, पैदल मार्च कर सरकार का किया विरोध

 

 

जलेसर (एटा) बढ़ती महंगाई, पेपर लीक की घटनाओं, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी एटा के नेतृत्व में निधौली रोड चौराहा जलेसर से आगरा रोड जलेसर तक पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

महाराणा प्रताप चौराहा जलेसर पर पहुंचकर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर लेकर सरकार का विरोध किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष आशिफ हुस्ने भोले, पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी, पूर्व जिलाध्यक्ष चौबसिंह धनगर, विधानसभा जलेसर की पूर्व प्रत्याशी नीलम राज, आईसीसी तारा राजपूत, ज्योति सोलंकी (प्रदेश सचिव, विधि प्रकोष्ठ), पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीतम सिंह राजपूत, बालकिशन यादव, अमित अग्रवाल (पीसीसी), सत्यदेव शर्मा (जिला उपाध्यक्ष), भूरी सिंह दिवाकर (जिला महासचिव), दिलीप यादव (ब्लाक अध्यक्ष जलेसर), फैजल (सभासद), सुनील गौतम (जिलाध्यक्ष, किसान कांग्रेस), संतोष गौतम (जिलाध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ), अजमल खान (जिलाध्यक्ष, अल्पसंख्यक विभाग) सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने किया।

 

प्रदर्शन के बाद आयोजित बैठक में नए लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। जिलाध्यक्ष आशिफ हुस्ने भोले और पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने मोहित यादव (एडवोकेट), अर्जुन बाल्मीकि, फराज मालिक और आशिक मालिक को कांग्रेस पट्टिका व पुष्प माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।

 

बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष सत्यदेव शर्मा ने किया। इस अवसर पर भूरी सिंह दिवाकर, अमित अग्रवाल, बाल किशन यादव, मुहम्मद फैशल, यूशिफ मलिक, संजू रजा, सुनील कठेरिया, दिलीप यादव, दुर्गेश कुशवाहा, शीलेन्द्र कुशवाहा, अभिषेक तोमर, सोमबीर सिंह दिवाकर, हरिचरन रावल, सुनील राजपूत, जावेद अली, संजू राजा, नौसाद अली, सूरजपाल भारती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment