WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल, माल बाबू पर ₹3500 रिश्वत लेने का आरोप, रिपोर्ट वैभव पचौरी

ब्रेकिंग न्यूज़ | एटा (जलेसर)

सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल, माल बाबू पर ₹3500 रिश्वत लेने का आरोप

एटा जनपद के जलेसर तहसील में तैनात एक माल बाबू का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में संबंधित कर्मचारी द्वारा जमानत सत्यापन (वेरिफिकेशन) के नाम पर ₹3500 रुपये की मांग और स्वीकार करने की बात सामने आ रही है।बताया जा रहा है कि यह वार्तालाप 10 अप्रैल 2026 का है, जिसमें एक व्यक्ति, जिसकी पहचान रविन्द्र पाल के रूप में बताई जा रही है, से जमानत प्रक्रिया के लिए पैसे मांगे गए। ऑडियो सामने आने के बाद तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया है।सूत्रों के अनुसार, आरोपी माल बाबू कई वर्षों से जलेसर तहसील में उक्त पद पर तैनात है। हालांकि, वायरल ऑडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी फिलहाल प्रशासन की जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

Leave a Comment