NEWS BMF के लिए झारखंड धनबाद से कैमरा मैन राज कुमार शर्मा के साथ ब्यूरो चीफ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।
सिन्दरी, धनबाद।:- 4 अप्रैल को लोक आस्था और सूर्य उषासना का महापर्व छठ के पावन दिवस पर विधायक चन्द्रदेव महतो ने आई एम टाइप सुर्य मन्दिर पहुंच कर पूजा अर्चना के साथ हवन किये।
उगते हुए सुर्य के अर्ध्य अर्पित करते हुए विधायक चन्द्रदेव महतो ने सिन्दरी वासियो के सुख, शान्ति और समृध्दि के लिए प्रार्थना किये।
विधायक चन्द्रदेव महतो ने अपने संदेश मे कहा कि ” आस्था का पर्व छठ सुख, शान्ति, समृध्दि के साथ पर्यावरण स्वच्छ रखने का महापर्व है।
हमलोगों का कर्तव्य बनता है कि पर्यावरण को स्वच्छ रखे और आपसी सद्भाव, प्रेम और स्नेह के साथ एकजुटता बनायें रखे। ”
अर्ध्य अर्पित करने मे विधायक जी के साथ सुरेश प्रसाद, राजीव मुखर्जी, राजू सिंह, विमल कुमार, गणेश प्रसाद,मृत्युंजय प्रसाद के साथ सैकङो श्रध्दालुओ ने उगते हुए सुर्य को नमन किये।
सूर्य मन्दिर के मुख्य सेवक राजू सिंह ने छठ घाट के सौन्दर्यीकरण की बात विधायक के सामने रखे। विधायक जी ने पुरा करने का आश्वासन दिये।