रिपोर्ट: निशा कांत शर्मा
एटा ! गत रविवार को निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार कश्यप एवं जिला महासचिव ठा. अजीत सिंह सोलंकी व आई.टी.सेल के जिलाध्यक्ष देवांश वर्धन कश्यप द्वारा चलो गांव की ओर अभियान के तहत जनपद एटा के ब्लॉक अवागढ क्षेत्र के गांव नगला सीर एवं नगला लोधा में चौपाल लगाकर जनहित के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उनसे लाभान्वित होने के लिए लोगों से आव्हान करते हुए निषाद पार्टी को सशक्त बनाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामना डा. संजय कुमार निषाद कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के हाथों को मजबूत बनाने का आव्हान किया गया ! इस अवसर पर अवागढ ब्लॉक के अध्यक्ष गौरीशकंर कश्यप व ब्लॉक उपाध्यक्ष गिरन्दपाल सिहं कश्यप सहित महेश चन्द कश्यप, रघुवीर सिंह कश्यप, मुन्नालाल कश्यप, रामगोपाल सिहं कश्यप, जितेन्द्र कश्यप, पप्पन कश्यप, सुनील कश्यप, रवीन्द्र कश्यप, भुल्लन कश्यप, पंकज कुमार कश्यप, बॉबी कश्यप, रामभरोसे कश्यप, पवन कश्यप, श्यामबाबू कश्यप, उमेश चन्द कश्यप, मान सिहं कश्यप, अजय सिहं कश्यप, उदय सिहं कश्यप, अरूण सिहं कश्यप आदि महिला कार्यकर्तागंण मौजूद रहे !