Search
Close this search box.

गिरिडीह के बनहत्ती स्थित स्कॉलर बीएड कालेज में भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रान्तिकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: अमित अग्रवाल (गिरिडीह)

गिरिडीह:- शहीद ऐ आज़म सरदार भगत सिंह की 117 वीं जयंती मनायी गई। इस दौरान एक कार्यक्रम आयोजित कर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर शालिनी खोवाला ने सरदार भगत सिंह जी पर माल्यार्पण किया एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं इंक़लाब ज़िंदाबाद एवं भगत सिंह अमर रहे जैसे नारों से महाविद्यालय प्रांगण गूंज उठा। मौके पर प्राचार्य ने उपस्थित प्रशिक्षुओं को भगत सिंह के त्याग एवं समर्पण के बारे में बताते हुए उनके आदर्श को अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने कहा अमर शहीदों में सबसे प्रमुख सरदार भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए जिस साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का मुकाबला किया, वह युवकों के लिए हमेशा ही एक बहुत बड़ा आदर्श बना रहेगा।

भगत सिंह की शहादत से न केवल अपने देश के स्वतंत्रता संघर्ष को गति मिली बल्कि नवयुवकों के लिए भी वह प्रेरणा स्रोत बन गए।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी सहायक व्याख्याता, शिक्षकेतर कर्मी एवं प्रशिक्षुओ ने सरदार भगत सिंह पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया।

Leave a Comment

और पढ़ें