Search
Close this search box.

लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह एलिट के द्वारा महिलाओं के बीच छतरी का वितरण किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: अमित अग्रवाल

गिरिडीह :- लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह एलिट के द्वारा वन डिस्ट्रिक्ट वन एक्टिविटी के तहत 50 कामकाजी महिलाओं के बीच लायंस छतरी का वितरण किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद ने कहा कि हम लोग गिरिडीह के विभिन्न क्षेत्रों में कामकाजी महिलाओं के बीच छतरी का वितरण करेंगे। जोन चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश ने कहा कि घरेलू कामकाजी महिलाएं जब काम करने के लिए घर से निकलती है तो धूप पानी का सामना करना पड़ता है इसलिए क्लब ने महसूस किया कि घरेलू कामकाजी महिलाओं के बीच छतरी का वितरण किया जाए। इस कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद, रीजन चेयरपर्सन लायन परमजीत सिंह छाबड़ा ,जोन चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन राजेश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन राहुल प्रसाद, लायन गुंजन कुमार शर्मा,लायन सुजीत भदानी ,लायन अर्जुन साव, लायन विवेक कुमार, लायन अनीता गुप्ता सहित सहित क्लब के कई सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें