Search
Close this search box.

वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजेश विश्वकर्मा जी को दी गई बड़ी जिम्मेदारी बनाए गए भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव (प्रशासनिक ) एवं मध्य प्रदेश में संगठन के गठन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिम्मी भट्टी की खास रिपोर्ट।

नई दिल्लीः भारतीय मीडिया फाउंडेशन नई दिल्ली स्थित बंगाली कॉलोनी महावीर एनक्लेव राष्ट्रीय कार्यालय से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन केंद्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के मुख्य प्रशासक बालकृष्ण तिवारी जी ने बताया कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय चेयरमैन संजय कुमार मौर्या जी, एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी जी के नेतृत्व में संगठन का विस्तार नए सिरे से करने की योजना पर कार्य प्रारंभ हो गया है कुछ पत्रकार बंधुओ का प्रमोशन कर नई जिम्मेदारी भी दी जा रही है
उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एवं केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष एके बिंदुसार जी के द्वारा घोषित जीरो ग्राउंड से संगठन के नए कार्यकारिणी का विस्तार किया जा रहा हैं एवं राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन बाबूलाल जायसवाल जी , केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविकांत साहू जी सहित समस्त केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय उपाध्यक्ष गण एवं केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर जी, केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष राम आसरे जी, केंद्रीय जनरल असेंबली परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष अविनाश रंजन जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्णकांत जायसवाल जी ,राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण सिंह रघुवंशी एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी एवं केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के सहमति एवं मध्य प्रदेश कोर कमेटी एवं मध्य प्रदेश के राज्य चेयरमैन वीरेंद्र मेहरा जी, राज्य डिप्टी चेयरमैन नृपेंद्र सिंह जी एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन धन्ना जी, प्रदेश प्रमुख महासचिव शिवकुमार द्विवेदी जी के सहमति पर राजेश विश्वकर्मा जी को भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव यूनिट में शामिल करते हुए राष्ट्रीय महासचिव (प्रशासनिक) के पद पर नियुक्त किया गया हैं इसके साथ-साथ ही मध्य प्रदेश में संगठन के गठन की जिम्मेदारी भी दी गई है।
जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन केंद्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के मुख्य प्रशासक बालकृष्ण तिवारी जी ने कहा कि 2017 से भारतीय मीडिया फाउंडेशन पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा के सवाल पर निरंतर संघर्ष की कड़ी से जुड़ा है।
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को संवैधानिक दर्जा दिलाना ही भारतीय मीडिया फाउंडेशन का मुख्य मिशन एवं उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर पत्रकारों के ऊपर शोषण अत्याचार के मामले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संगठन जीरो ग्राउंड से गठित हो रहा है सक्रिय लोगों को नई जिम्मेदारियां देकर आगे लाया जा रहा है जो भी साथी अपनी भूमिका गतिशीलता पूर्वक निभाएंगे उन्हें जरूर आगे लाया जाएगा।
जारी बयान में उन्होंने कहा कि 23 अगस्त 2024 को दिल्ली में आयोजित पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता महासम्मेलन के बाद मध्य प्रदेश में सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें मध्य प्रदेश के पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर सम्मानित किया जाएगा।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन की ओर से नवनिर्वाचित मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारियों का हार्दिक स्वागत अभिनंदन करते हुए सदस्यता अभियान चला कर संगठन को मजबूत करने की अपील की है।

Leave a Comment

और पढ़ें