Search
Close this search box.

दो पक्षो में हुए झगड़े व फायरिंग में एक की उपचार के दौरान मृत्यु तथा अन्य के घायल होने की घटना में वाँछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: निशा कांत शर्मा 

एटा~ थाना जसरथपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, थाना जसरथपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नगला मुरली में दो पक्षो में हुए झगड़े व फायरिंग में एक की उपचार के दौरान मृत्यु तथा अन्य के घायल होने की घटना में वाँछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

*घटना का विवरण –* दिनांक 25.03.2024 को श्री औसान सिंह पुत्र स्व0 ग्यादीन निवासी ग्राम नगला मुरली थाना जसरथपुर जनपद एटा ने थाना जसरथपुर एटा पर इस आशय कि लिखित सूचना कि दिनांक 25/03/2024 को समय करीब 17.00 बजे अपने बेटों के साथ होली पर आखत डालने गाँव में श्रीकृष्ण की खाली जमीन पर गया था। आखत डालते समय गाँव के रामऔतार पुत्र दरियाव सिंह ने अपने बेटो के साथ मिलकर गाली गलौज की तथा अपनी लाइसेंसी असलाहों से लैस होकर एक राय मशिवरा से जान से मारने की नियत से गोली चलायी। गोली उसके बेटे प्रदीप, विनय उर्फ विवेक व परिवार के राकेश व राजीव के लग गयी तथा दौराने उपचार मेरे बेटे प्रदीप की मृत्यु हो गयी अन्य घायलों का उपचार का चल रहा है। इस सूचना पर थाना जसरथपुर एटा पर *मु0अ0स0 26/2024 धारा 147, 148, 149, 307, 302, 504 भादवि बनाम 1.रामौतार सिंह पुत्र दरियाब सिंह 2. धीरेन्द्र सिंह 3. हरिनंदन उर्फ़ मनोज 4. सनोज पुत्रगण रामौतार सिंह 5. रिंकू पुत्र रामबाबू समस्त निवासीगण नगला मुरली थाना जसरथपुर एटा* के विरूद्ध पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी -*
दिनांक 12.07.2024 को थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित चल अभियुक्त धीरेन्द्र सिंह पुत्र रामऔतार सिंह को नगला मोहन चौराहा के पास से समय करीब 12.05 बजे गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*नोट* – स्थानीय पुलिस द्वारा घटना के 04 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

*गिरफ्तार अभियुक्ता का नामपता-*
1. धीरेन्द्र सिंह पुत्र रामऔतार सिंह निवासी ग्राम नगला मुरली थाना जसरथपुर जनपद एटा।

*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. प्र0नि श्री ओमप्रकाश सिंह
2. आरक्षी जगवीर सिंह
3. आरक्षी पाल सिंह

Leave a Comment

और पढ़ें