Search
Close this search box.

अक्षर पुरुष बनवारी लाल तिवारी का 99 जन्मदिन दिवस मनाया।।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: निशा कांत शर्मा 

  • 1 जुलाई 2025 को भव्यता से मनाया जाएगा 100वां जन्म दिवस।।

बाह( आगरा ) बाह क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने वाले अक्षर पुरुष बनवारी लाल तिवारी संस्थापक प्राचार्य भदावर विद्या मंदिर डिग्री कॉलेज बाह का 99 जन्म दिवस मनाया गया साथ ही तिवारी जी के 100वे जन्म दिवस को भव्य और दिव्य बनाने के लिए बैठक कर विचार विमर्श किया गया।
भदावर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज व भदावर डिग्री कॉलेज के संस्थापक प्रधानाचार्य व प्राचार्य बनवारी लाल तिवारी का 99 वा जन्म दिवस आज भदावर डिग्री कॉलेज के प्रांगण में मनाया गया ।सर्व प्रथम अक्षर पुरुष बनवारी लाल तिवारी की प्रतिमा को उनके पुत्र शंकरदेव तिवारी वरिष्ठ पत्रकार द्वारा गंगाजल से स्नान कराया गया इसके उपरांत डॉक्टर शुकेश यादव प्राचार्य भदावर डिग्री कॉलेज बाह द्वारा बनवारी लाल तिवारी की प्रतिमा पर फूल माला और शॉल उड़ाकर तिवारी जी के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सैकड़ो वर्षों में तिवारी जैसे महान पुरुष जन्म लेते हैं। ऐसे महापुरुष द्वारा दिखाए गए रास्ते पर हम सभी को चलने का प्रयास करना चाहिए।
दस्यु प्रभावित अति पिछड़े क्षेत्र में अक्षर ज्ञान का प्रकाश फैलाने वाले अक्षर पुरुष बनवारी लाल तिवारी संस्थापक प्राचार्य के 100 वे जन्म दिवस पर होने वाले समारोह को भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए बैठक कर विचार विमर्श किया गया। 1 जुलाई 2025 को 100वे जन्म दिवस होने वाले कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर सुकेश यादव प्राचार्य ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि शताब्दी जन्म दिवस समारोह के मौके पर अभिनंदन ग्रंथ का विमोचन के साथ तिवारी जी की जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म, फोटो गैलरी ,के अलावा कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा। आशुतोष नेहरू एडवोकेट ने बैठक का सफल संचालन करते हुए बनवारी लाल तिवारी जी को एक चलता फिरता विद्यालय बताते हुए कहा कि कहीं भी सड़क पर चलते हुए तिवारी जी को शिक्षा का अलख जगाते हुए देखा जाता था। बाह क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने वाले अक्षर पुरुष बनवारी लाल तिवारी संस्थापक प्राचार्य के 99वे जन्म दिवस पर मुख्य रूप से डॉक्टर सुकेश यादव प्राचार्य, अभिलाख शर्मा प्रधानाचार्य,शंकर देव तिवारी वरिष्ठ पत्रकार , शैलेंद्र परिहार भिण्ड,विजीतेंद्र गुप्ता , डॉक्टर शाह आलम, अशोक असफल संपादक, आशुतोष नेहरू एडवोकेट, मुकेश शर्मा पत्रकार, सुरेश राजपूत , उमेंद्र भदोरिया पत्रकार, नरेंद्र गुप्ता, मनोज शुक्ला, विनोद सांवरिया, गणेश विद्यार्थी,विकास चतुर्वेदी, राहुल शर्मा, डॉ श्री राम ,डॉ राम आसरे, राजेश गुप्ता ,मंसूर अली, दिलीप वर्मा, पंकज अग्निहोत्री, मेवा लाल, निधि यादव, प्रीति शर्मा, रचना चौधरी ,अनीता शर्मा,विक्रांत चतुर्वेदी (जिम्मी ) राहुल बघेल, हरि मोहन कठेरिया, राकेश,के साथ विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

जेवर एयरपोर्ट के द्धितीय चरण में अधिग्रहण की जा रही भूमि से प्रभावित कृषकों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज छेदी सिंह इंटर काॅलिज आकलपुर, म्याना जेवर में किसान चौपाल का किया गया आयोजन

जेवर एयरपोर्ट के द्धितीय चरण में अधिग्रहण की जा रही भूमि से प्रभावित कृषकों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज छेदी सिंह इंटर काॅलिज आकलपुर, म्याना जेवर में किसान चौपाल का किया गया आयोजन