राज्यस्तरीय सम्मान पाकर रेडक्रॉस सचिव आरती श्रीवास्तव ने बढ़ाया खीरी जिले का मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: दिलीप सिंह राणा 
लखीमपुर खीरी। महिला सशक्तिकरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह” गोरखपुर एवं “विजन विकसित भारत 2047 महिलाओं की भूमिका” कार्यक्रम देवरिया में रेडक्रॉस सचिव आरती श्रीवास्तव को मिला सम्मान
इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी गोरखपुर द्वारा जे बी महाजन महिला पी जी कॉलेज में महिला सशक्तिकरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में डॉ हिमा बिंदु नायक महासचिव रेडक्रॉस उत्तर प्रदेश, प्रो पूनम टंडन कुलपति दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्व विद्यालय, अखिलेंद्र शाही उपसभापति रेडक्रॉस उत्तर प्रदेश, शिवेंद्र सिंह चेयरमैन रेडक्रास गोरखपुर, अजय प्रताप सिंह सचिव रेडक्रॉस गोरखपुर द्वारा आरती श्रीवास्तव सचिव रेडक्रॉस खीरी एवं 6 अन्य विशिष्ट महिलाओं को अपने अपने क्षेत्र में विलक्षण कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त इंडियन इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी देवरिया द्वारा बब्बन सिंह शिक्षा संस्थान रतसिया कोठी में “विजन विकसित भारत 2047 में महिलाओं की भूमिका” पर एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में भी आरती श्रीवास्तव सचिव रेडक्रॉस खीरी/ले लेक्चरर (प्रशिक्षक) प्राथमिक चिकित्सा के मानवतावादी कार्यों हेतु एवं अधिवक्ता अनुराग सक्सेना को उनके द्वारा रेडक्रॉस के कार्यों में सहयोग हेतु महासचिव डॉ हिमा बिंदु नायक, उपसभापति अखिलेंद्र शाही एवं रेडक्रॉस देवरिया चेयरमैन रमेश चंद्र सिंह द्वारा सम्मानित किया गया
उपरोक्त दोनों कार्यक्रमों में आरती श्रीवास्तव द्वारा विद्यालय के छात्र छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण दिया गया, इन कार्यक्रमों में रेडक्रॉस देवरिया और रेडक्रॉस गोरखपुर के तमाम विशिष्ट व्यक्ति उपस्थिति रहें, आरती श्रीवास्तव द्वारा सभी विशिष्ट जनों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें