Search
Close this search box.

वरिष्ठ पत्रकार अनिल कुमार सिंह बनाए गए भारतीय मीडिया फाउंडेशन प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: निशा कांत शर्मा 

नई दिल्ली। भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय चेयरमैन संजय कुमार मौर्या जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी जी के दिशा निर्देशन में उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार को करते हुए राष्ट्रीय पार्षद एवं प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार सत्यदेव पांडेय जी एवं पत्रकार दिलीप सिंह राणा प्रदेश अध्यक्ष प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल उत्तर प्रदेश के द्वारा पत्रकार अनिल कुमार सिंह को प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल का प्रदेश सचिव नियुक्त करते हुए उनके नामों की घोषणा की ।

उन्होंने बताया कि संगठन का विस्तार का कार्य चल रहा है इसके साथ-साथ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा के सवाल पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन निरंतर संघर्षरत है।
उन्होंने कहा कि पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकारों को लेकर निरंतर संघर्ष जारी है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा की लड़ाई को तेज करने के लिए लखीमपुर खीरी के वरिष्ठ पत्रकार अनिल कुमार सिंह जी को प्रदेश कार्य समिति में शामिल करते हुए प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल उत्तर प्रदेश भारतीय मीडिया फाउंडेशन के प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्ति किया गया है।
पत्रकार अनिल कुमार सिंह एक संघर्षील पत्रकार हैं जिन्हें उत्तर प्रदेश में भारतीय मीडिया फाउंडेशन पी आई सेल के प्रदेश सचिव के तौर पर सशक्त मीडिया भ्रष्टाचार मुक्त भारत एवं सशक्त मीडिया समृद्ध भारत के नवनिर्माण तथा पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अभिव्यक्ति की दूसरी आजादी के प्रथम महाक्रांति की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन लखीमपुर खीरी के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार जी एवं जिला उपाध्यक्ष पप्पू सिंह सहित समस्त मीडिया अधिकारी एवं पदाधिकारियों की ओर से उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें