Search
Close this search box.

एटा में ग्रीन कल्चर पर्यावरण जागरुकता अभियान –मानव जीवन के लिए जरूरी हैं पौधे-अभिनव मिश्रा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: निशा कांत शर्मा (एटा)
एटा। एटा नगर में ग्रीन कल्चर समूह दुआरा पर्यावरण जागरूकता अभियान का संचालन समूह के फाउंडर मेम्बर दर्पण कुमार के नेतृत्व में किया जा रहा है।पिछले 10 दिन से लगभग 10 स्थानों पर औषधीय पौधे एवं मानव जीवन दायिनी पौधों का रोपण किया जा रहा है। एटा के जागरूक युवाओं ने नीम, पीपल, अशोक, बरगद, गुलमौर, तुलसी, गिलोय, हरश्रृंगार, सैतूत, जैसे लगभग 9 दर्जन पौधारोपण अब तक इस भीषण गर्मी में किये जा चुके हैं।ग्रीन कल्चर समूह के पर्यावरण प्रेमियों का एक समूह है।यह समूह पूर्व में भी जनहित में कार्य करता चला आ रहा है।इस अबसर पर समूह के सदस्य अभिनव मिश्रा ने कहा कि मानव जीवन के लिए पौधे बहुत ही जरूरी है।राजमार्गों के चौड़ीकरण एवं विस्तार के कारण लगभग 70 वर्षों पुराने पेड़ पौधो का कटान हो गया है।इस कारण गर्मी अपना तांडव कर रही है।भीषण गर्मी के समाधान के लिए मानव जीवन के लिए पौधे ही प्रमुख रूप से समाधान के रूप में हो सकते है।ग्रीन कल्चर समूह का कार्य जनहित में पर्यावरण जागरूकता अभियान है।जो निरन्तर चलता रहेगा।इस अवसर पर समूह के सदस्य देवेन्द्र कुमार लोधी एडवोकेट ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण बहुत ही जरूरी है।जितने पौधे सड़क विस्तार में काटे जा रहे है उसके चार गुना पौधे सरकार को कागजो पर नही धरातल पर लगवाकर उनका संरक्षण भी करना होगा।अंकित उपाध्याय ने कहा कि पौधों से ही हमे आक्सीजन मिलती हैं।जो मानव-जीवन के लिए जरूरी हैं।समूह के फाउंडर सदस्य दर्पण भारद्वाज ने अंत में कहा कि ग्रीन कल्चर समूह दुआरा चलाये जा रहे अभियान का प्रमुख उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाना है।यह अभियान बरसात के दिनों में भी चलता रहेगा।कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता भी रही।
पौधरोपण कार्यक्रम में उपस्थित अभिनव मिश्रा, दर्पण भारद्वाज, अंकित उपाध्यय, मीनेष कुमार, देवेन्द्र कुमार लोधी एडवोकेट, विजय मिश्रा, ब्रजेश कश्यप, अभिषेक शर्मा, कीर्ति बसु पराशर, कृष्णा उपाध्यायआदि अभियान में सहयोग कर रहे है।

Leave a Comment

और पढ़ें