Search
Close this search box.

वरिष्ठ समाजसेवी एवं स्वतंत्र पत्रकार उपेंद्र कुमार निगम जी बनाए गए भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय पार्षद एवं राज्य डिप्टी चेयरमैन उत्तर प्रदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: एके बिन्दुसार (चीफ एडिटर BMF NEWS NETWORK)

नई दिल्ली। भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय चेयरमैन संजय कुमार मौर्या जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी जी के दिशा निर्देशन में उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार को करते हुए उपेंद्र कुमार निगम को राष्ट्रीय पार्षद एवं उत्तर प्रदेश का बनाया गया राज्य डिप्टी चेयरमैन।

राष्ट्रीय पार्षद एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सत्यदेव पांडेय ने बताया कि संगठन का विस्तार का कार्य चल रहा है इसके साथ-साथ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा के सवाल पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन निरंतर संघर्षरत है उन्होंने बताया कि पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के संवैधानिक अधिकारों को दिलाने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा की लड़ाई को तेज करने के लिए वाराणसी के वरिष्ठ समाजसेवी एवं स्वतंत्र पत्रकार उपेंद्र कुमार निगम को भारतीय मीडिया फाउंडेशन का राष्ट्रीय पार्षद एवं राज्य डिप्टी चेयरमैन उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन की ओर से उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं उनका अभिनंदन हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें