Search
Close this search box.

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एटा से निशा कांत शर्मा की विशेष रिपोर्ट 

एटा, जिला कांग्रेस कमेटी एटा द्वारा 27 मई भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस मौके पर अरुणेश गुप्ता वरिष्ठ कांग्रेसी सेवा दल , नीलमा राज पीसीसी द्वारा नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वरिष्ठ कांग्रेस सेवा दल अरुणेश गुप्ता ने कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को बच्चे चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे क्योंकि वह अपार प्रेम बच्चों से करते थे और वह कहते थे कि बच्चे भगवान का रूप होता है। जिलाध्यक्ष किसन कांग्रेस सुनील गौतम ने बताया आधुनिक भारत के निर्माण के लिए पंडित जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आजाद भारत को एम्स, डीआरडीओ,आईआईटी,भाखड़ा नांगल बांध आदि चीजों का सपना दिखाने का श्रेय पंडित जवाहरलाल नेहरू को ही जाता है। हम सब कांग्रेसी यह संकल्प लेते हैं कि उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर भारत के विकास में अपना योगदान देंगे। इस मौके पर ओमप्रकाश सिंह तोमर,सुभाष सागर एडवोकेट,ओमबीर सिंह राजपूत,आमीर अली, अजीत शाक्य,संदीप यादव ,सोहन लाल बर्मा आदि।रिपोर्ट निशा कांत शर्मा एटा

Leave a Comment

और पढ़ें

जेवर एयरपोर्ट के द्धितीय चरण में अधिग्रहण की जा रही भूमि से प्रभावित कृषकों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज छेदी सिंह इंटर काॅलिज आकलपुर, म्याना जेवर में किसान चौपाल का किया गया आयोजन

जेवर एयरपोर्ट के द्धितीय चरण में अधिग्रहण की जा रही भूमि से प्रभावित कृषकों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज छेदी सिंह इंटर काॅलिज आकलपुर, म्याना जेवर में किसान चौपाल का किया गया आयोजन